उत्तर प्रदेशखबरें

अपराधियों का समर्थन करना छोड़े विपक्ष : एनकाउंटर के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव ने दिया ये जवाब

पुष्पांजलि श्रीवास्तव, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिनदहाड़े उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उमेश पाल विधायक राजू पाल हत्याकांड का मुख्य गवाह था। उमेश की हत्या के बाद लोग आक्रोशित हो गए हैं। गवाह की सुरक्षा में असफल हुई सरकार पर लोग सवाल उठा रहे हैं। वहीं इसपर मंगलवार को एनकाउंटर में मारे गए अरबाज़ के संबंध में मीडिया ने सवाल किया। इस दौरान यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “यह अल्पसंख्यक या बहुसंख्यक किस्म का मामला नहीं है, यह गंभीर किस्म का अपराध है। इसलिए विपक्ष वालो को अपराधियों का समर्थन करना छोड़ देना चाहिए। सभी अपराधियों के खिलाफ मिलकर आवाज उठानी चाहिए।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई हत्या की तस्वीरें

प्रयागराज में घर के बाहर उमेश पाल व उनके गनर संदीप निषाद की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं दूसरे गनर राघवेंद्र मिश्र की हालत गंभीर है। हत्या की फुटेज सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है। प्रयागराज पुलिस ने धूमनगंज इलाके में नेहरू पार्क के जंगल में अरबाज नाम के आरोपी का एनकाउंटर कर दिया।

राजू पाल हत्याकांड का मुख्य गवाह था उमेश पाल

बता दें कि वर्ष 2005 में बसपा के विधायक राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल उस हत्या का मुख्य गवाह था। 18 वर्ष पहले हुई घटना का पर्दाफाश ना हो पाए इसलिए उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इस हत्या के विरोध में तिकोनिया पार्क से होते हुए पाल धनगर समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। इन लोगों का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए,पीड़ित परिवार के बच्चों को मुफ़्त विश्व स्तरीय शिक्षा की व्यवस्था की जाय,पीड़ित परिवार को विशेष श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए,पीड़ित परिवार को शस्त्र लाइसेंस प्रदान किया जाए,पीड़ित परिवार को बी ग्रेड की नौकरी दी जाय तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रुप में पांच करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता शासन द्वारा मुहैया कराई जाय।

Related posts

सोशल ऑडिट समीक्षा : तीन ब्लॉक में वसूली न होने से नाराज सीडीओ ने अधिकारियों को दी चेतावनी, लंबित प्रकरण पर जताई नाराजगी

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने अफसरों को दी चेतावनी : शिकायतों का करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, एसपी संग की जनसुनवाई

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी ने असद और गुलाम के एनकाउंटर पर टीम को दी बधाई : जानें क्या बोले दोनों उपमुख्यमंत्री

Abhishek Kumar Rai

लाखों पशुपालकों के लिए बड़ी खबर : हर घर जाकर पशुओं को टीका लगाएगी मोबाइल वेटेनरी एंबुलेंस, कृषि मंत्री ने किया रवाना

Sunil Kumar Rai

Draupadi Murmu : द्रौपदी मुर्मू की जीत पर देवरिया में जश्न, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा

Satyendra Kr Vishwakarma

अनुसूचित मोर्चा के जरिए मतदाताओं को साधेगी भाजपा : देवरिया में 25 फरवरी को होगा प्रशिक्षण

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!