खबरेंदेवरिया

World Population Day 2022 : 31 जुलाई तक चलेगा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा, सांसद करेंगे उद्घाटन, ये लक्ष्य हासिल होंगे

World Population Day

-जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक मनाया जाएगा
-11 जुलाई को सदर सांसद मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देवरिया के कार्यालय परिसर में करेंगे पखवाड़े का उद्घाटन

Deoria News : प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने बताया ने बताया कि शासन से विश्व जनसंख्या दिवस 2022 दो चरणों में मनाए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रथम चरण सघन प्रचार-प्रसार के माध्यम से दम्पत्ति सम्पर्क पखवाड़ा 27 जून 2022 से 10 जुलाई 2022 तक मनाया गया।

विधि अपनाई जायेगी
दूसरा चरण सेवा प्रदायगी जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक मनाया जाएगा। “विश्व जनसंख्या दिवस” पखवाड़े की थीम है “परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय लिखो तरक्की का नया अध्याय”। पखवाड़े के दौरान स्थायी और अस्थायी विधि अपनाई जायेगी।

नसबन्दी की जाती है
अस्थायी विधि में पुरुष एवं महिला नसबन्दी तथा अस्थायी विधि सीमित अवधि के लिए प्रयोग किये जाने वाले साधन, कण्डोम, गर्भ निरोधक गोली, माला एन, छाया, सप्ताहिकी गोली एवं अन्तरा इन्जेक्शन साधन का उपयोग की जाती है। स्थायी साधन के लिए नसबन्दी सेवा (महिला एवं पुरूष) के इच्छुक लाभार्थियों को सुदृढ़ीकृत करते हुए प्रतिदिन नियत सेवा (एफडीएस) में माध्यम से प्रशिक्षित सेवा प्रदाता द्वारा नसबन्दी की जाती है।

सांसद करेंगे उद्घाटन
इस पखवाडे का उद्घाटन 11 जुलाई को प्रातः 11 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देवरिया के कार्यालय परिसर में सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi) के कर कमलों द्वारा किया जायेगा।

Related posts

Lok Adalat : 12 नवंबर को देवरिया में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक वसूली और राजस्व सहित इन मामलों का होगा निपटारा

Sunil Kumar Rai

ग्राम पंचायत सहायक को इंसेंटिव देगी सरकार : प्रति ट्रांजैक्शन होगा भुगतान, कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने 240 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र : बोले- माफिया नहीं,गरीबों के प्रति है सरकार की संवेदना

Sunil Kumar Rai

UP News : मुख्यमंत्री योगी की फटकार के बाद राजस्व मामलों के निपटारे में आई तेजी, शत-प्रतिशत पहुंचा रेश्यो

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : पूर्व ग्राम प्रधान और सचिव ने गैर निवासियों के नाम बनवाए शौचालय, मिल कर किया लाखों का गबन, अब होगी वसूली

Abhishek Kumar Rai

Shivling in Gyanvapi Masjid : ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने से हिंदू पक्ष उत्साहित, कोर्ट ने एक हिस्से को सील कराया

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!