खबरेंदेवरिया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मातृ शक्ति का हुआ सम्मान : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही ये बड़ी बात

Deoria News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता एवं विधायक सदर शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक भाटपाररानी सभाकुंवर कुशवाहा, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की उपस्थिति में शनिवार को सीएमओ कार्यालय स्थित धनवन्तरि सभागार में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज देश के सर्वोच्च पद पर महिला विराजमान है। सनातन संस्कृति में प्राचीन काल से ही नारियों का सम्मान रहा है। मंडन मिश्रा की पत्नी भारती ने शास्त्रार्थ में शंकराचार्य को पराजित किया था। वर्तमान समय में महिलाएं सभी क्षेत्रों में अग्रणी हैं। जमीन से अंतरिक्ष तक महिलाओं ने अपना परचम फहराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहनों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सशक्त हुई हैं। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के चलते पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि निरंतर आगे बढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में मिसाल कायम कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महिला सशक्तिकरण के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। डबल इंजन की सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। मिशन शक्ति से महिलाओं में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है। सनातन संस्कृति में मातृ शक्तियों की विशेष महत्ता है।

भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता रहते हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से लिंगानुपात सुधरा। सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा की बेटियां खूब सपने देखे और खूब मेहनत करें। अभिभावक बच्चियों की क्षमता एवं सपने पर भरोसा करें और उन्हें खुले आसमान में उड़ान भरने के लिए प्रोत्साहित करे। बेटियां अपनी क्षमता को पहचाने। सीएमओ डॉ राजेश झा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि डीपीओ प्रोबेशन अनिल सोनकर, डीपीओ आईसीडीएस आदिश मिश्रा, डीपीआरओ रतन कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया चयन पत्र
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को चयन पत्र प्रदान किया गया। जनपद में 250 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चयन किया गया है। चयन पत्र प्राप्त करने के पश्चात नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चेहरे खिल उठे और सभी ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

इन महिलाओं का हुआ सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। जिन लोगों का सम्मान हुआ उनमें बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह, महिला आरोग्य समिति अध्यक्ष मनीता देवी, डीपीएम पूनम, सीएचसी सलेमपुर की महिला चिकित्साधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, सीएचसी रुद्रपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुनीता कुशवाहा, गौरीबाजार सीएचसी की स्टॉफ नर्स मिनी पाण्डेय, आईसीडीएस से बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा दुबे, संगीता राय, आंगनबाड़ी विंध्यवासिनी उपाध्याय, मीना जोशी, उधमी विभाग से प्रियंका पाण्डेय, आशा कुशवाहा, रजनी देवी, पुलिस विभाग से उप निरीक्षक कुमुद सिंह, प्रियंका मिश्रा, दीपा सिंह, अमृता द्विवेदी, अनीता यादव, महिला कल्याण विभाग से नीतू भारती, मीनू जायसवाल, चांदनी मिश्रा, सीमा जायसवाल, अंजनी द्विवेदी, पूनम, रश्मि पाण्डेय, एनआरएलएम से सुनीता जायसवाल, शशिप्रभा, इंदू श्रीवास्तव, विमला देवी सहित अन्य महिलाएं सम्मानित हुईं।

Related posts

अवसर : राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कालेज में दाखिले के लिए 4 जून को होगी प्रवेश परीक्षा, जानें आवेदन की शर्तें और प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

3 महीने से ठप बंजरिया आईटीआई का काम : नाराज जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को किया ब्लैक लिस्ट

Sunil Kumar Rai

निर्यात : विदेश में बढ़ी भारत के गैर-बासमती चावल की मांग, इन देशों ने दिखाई दिलचस्पी

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : महिला डिग्री कॉलेज का रंगबाज पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार, इस आधार पर हुआ एक्शन

Abhishek Kumar Rai

इस दिग्गज नेता को याद कर बोले सीएम योगी : उन्होंने अपने पुरुषार्थ और परिश्रम से महानता के मानक तय किए

Rajeev Singh

पेड़ पर लटका मिला रिटायर्ड हेडमास्टर का शव : बेटे के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!