खबरेंदेवरिया

Deoria News : नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, 600 से ज्यादा छात्राओं ने लिया हिस्सा

-आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगरपालिका परिषद, देवरिया ने निकाला तिरंगा रैली

-स्थानीय सभासद ने पुष्प वर्षा कर रैली के प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्द्धन

Deoria News : आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार की सुबह 7:00 बजे से नगर पालिका परिषद, देवरिया द्वारा “तिरंगा रैली निकाली गयी। जिसकी अगुवाई नगर पालिका देवरिया की अध्यक्ष अलका सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/ प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय देवरिया कुँवर पंकज व नगर पालिका देवरिया के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने की।

यहां से गुजरी तिरंगा यात्रा

तिरंगा रैली नगर पालिका रोड, तहसील चौक, अमन गेट स्टेशन रोड, मोतीलाल रोड, जलकल रोड व पोस्टमार्टम चौराहा होते हुए कचहरी चौराहा स्थित शिव मन्दिर से राघव नगर, रामलीला मैदान होते हुए मालवीय रोड, सुभाष चौक पर समाप्त हुई। अमन गेट, जलकल गेट व पोस्टमार्टम चौराहा पर स्थानीय सभासद द्वारा पुष्प वर्षा कर रैली के प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया गया।

श्रद्धांजलि दी

पोस्टमार्टम चौराहा स्थित चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा व सुभाष चौक पर स्थित नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर अध्यक्ष नगर पालिका  अलका सिंह व सभासदगणों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।इस तिरंगा रैली का आकर्षण पालिका के अधिकारियों/कर्मचारियों, पालिका द्वारा संचालित इन्दिरा गांधी बालिका इण्टरमीडिएट कॉलेज के शिक्षण-शिक्षणेत्तर कर्मियों व कॉलेज की 700 बालिकाओं के हाथों में लहराता तिरंगा व भारत माता की जय, “वन्दे मातरम् का उद्घोष लोगों को रोमांचित कर रहा था।

धन्यवाद दिया

सुभाष चौक पर रैली के समापन पर पालिका अध्यक्ष  अलका सिंह ने रैली में प्रतिभाग कर सफलतापूर्वक समापन के लिए जिला व पुलिस प्रशासन एवं रैली में प्रतिभाग करने वाले पालिका के सभासदगणों एवं पालिका के अधिकारियों/कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि “निश्चित रूप से हम सौभाग्यशाली हैं जो हम सब मिलकर आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। हम मोदी जी एवं योगी जी के सफल नेतृत्व में उनके संकल्पों को पूरा करने के लिए कटिवद्ध हैं। हमारा प्रयास रहे कि आज से  17 अगस्त तक के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हर घर तिरंगा लहराये कोई भी घर तिरंगा से वंचित न रह जाए।”

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया

इसके बाद संस्कृति विभाग उप्र व नगरपालिका देवरिया के सौजन्य से टाउनहाल स्थित ऑडिटोरियम में आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव का विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन इन्दिरा गाँधी इण्टरमीडिएट कॉलेज के संगीत अध्यापक  राम प्रताप सिंह चौहान ने किया।

मनोज मधुर ने गाए गीत

गोरखपुर के लोक गायक मनोज मधुर ने देशभक्ति गीत गाकर दर्शकों को रोमांचित कर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)  कुँवर पंकज, जिला युवा अधिकारी  विकास तिवारी व पालिका के सभासदगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ये हुए शामिल

तिरंगा रैली में पालिका के सभासद  सेराज अहमद,  आशीष गुप्ता,  अजय कुमार गुप्ता, श्याम सुन्दर कन्नौजिया, लीलावती विश्वकर्मा,  अजय सिंह,  वीरेन्द्र सिंह,  नित्यानन्द पाण्डेय, धर्मेंद्र सिंह,  रमेश वर्मा,  आशुतोष तिवारी,  विनय सिंह, दिनेश शुक्ला,  अरूणेश उर्फ मुन्ना राय व सभासद प्रतिनिधि  बंटी जायसवाल, पिन्टू सिंह, मुन्ना सिंह व नन्हे पासवान शामिल रहे।

इन्होंने लिया हिस्सा

नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों में जयराम यादव (सहायक अभियन्ता सिविल),  परमानन्द मिश्रा (सहायक अभियन्ता जल),  नलिनी सिंह (प्रधानाचार्य) इ०ग० बा०ड०कालेज, नीरज शुक्ला (प्रधानाध्यापक) शि०म०मा०विद्यालय.  श्रद्धानन्द  राजीव कुमार शुक्ला,  राज प्रताप सिंह,  दीपक पति तिवारी, विनय कुमार सिंह, आदर्श त्रिपाठी,  हिमांशु गुप्ता,  काशीनाथ पाण्डेय,  मनोज कुमार,  राकेश गौड़, पवन मणि,  कनक बिहारी कुशवाहा, मो जियाउर्रहमान,  मनोज कुमार चौरसिया,  प्रभास मिश्रा,  मनीष श्रीवास्तव डीसीएसबीएम  अभिषेक त्रिपाठी, अभिषेक शाही, शादिक, रोहित सिंह व  जकीउल हक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया में दो सहायक विकास अधिकारियों को चेतावनी : सीडीओ ने 2 दिन में लक्ष्य पूरा करने का दिया आदेश

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के सभी मतदान केंद्रों पर लगा विशेष कैंप : लापरवाह बीएलओ के खिलाफ हुई कार्रवाई, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने…

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : इन गांवों के किसानों को मिलेगा मुआवजा, डीएम ने गठित की कमेटी, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

बिजली चोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाया मास्टर प्लान : हर परिवार की होगी जांच

Abhishek Kumar Rai

पीएम मोदी पर बिलावल भुट्टो की टिप्पणी पर बवाल : देवरिया भाजपा ने जताया आक्रोश, पाकिस्तान को बताया…

Sunil Kumar Rai

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : देवरिया में विशेष आयोजन होंगे, डीएम ने निवासियों से की आने की अपील, पढ़ें पूरा शेड्यूल

error: Content is protected !!