खबरेंदेवरिया

सख्ती का असर : डीएम के एक्शन के बाद बदला तेंदुही आंगनवाड़ी केंद्र का लुक, नया जर्जर भवन बना आकर्षक

-तेंदुही आंगनबाड़ी केंद्र को मिला नया स्वरूप

-डीएम ने जून माह में किया था निरीक्षण, मानक विरुद्ध मिला था निर्माण कार्य

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के सख्त तेवरों का असर निर्माण परियोजनाओं पर दिखने लगा है। तेंदुही ग्राम पंचायत में जर्जर आंगनबाड़ी भवन को मानक के अनुसार नया स्वरूप दिया गया है।

कार्रवाई की थी

जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी ने तेंदुही में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया था, जिसमें मानक विरुध्द कार्य मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच दल ने भवन के निर्माण में मानक की अनदेखी एवं घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग की पुष्टि की थी। डीएम ने जांच रिपोर्ट के आधार पर निर्माण परियोजना में संलिप्त जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की थी।

मॉडल केंद्र के रूप में विकसित होगा

डीपीओ ने बताया इस आंगनबाड़ी भवन को निर्धारित निर्माण मानक के अनुसार नया स्वरूप दिया गया है। भवन के मानकानुसार बनाने में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा गया है। कमरों को आकर्षक चित्रों से सजाया गया है। शीघ्र ही इस आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन शुरू होगा। इसे स्मार्ट एवं मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

Related posts

देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे कृषि मंत्री : डायरिया और डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों को दी वार्निंग

Abhishek Kumar Rai

केंद्रीय मंत्रिमंडल का फैसला : घरेलू एलपीजी में नुकसान की भरपाई के लिए 22000 करोड़ की स्वीकृति, इन कंपनियों को मिलेगा लाभ

Harindra Kumar Rai

मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता : सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

देवरिया से दु:खद खबर : पुत्री को बचाने गए पिता की करंट लगने से मौत, सदमे में परिजन

Sunil Kumar Rai

समाधान दिवस में आए राजस्व और पुलिस से जुड़े सबसे अधिक मामले : डीएम और एसपी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

डीएम ने राष्ट्रीय लोक अदालत में कलेक्ट्रेट में की सुनवाई : 24515 मामले सुलझे, लाखों का लगा जुर्माना

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!