खबरेंदेवरिया

राष्ट्रध्वज हमारी अस्मिता का प्रतीक, हर घर फहराएं तिरंगा : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

-कृषि मंत्री ने की हर घर तिरंगा अभियान की गहन समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

-स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ भव्यता के साथ मनाएं: कृषि मंत्री

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) की अध्यक्षता में तथा विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया (Surendra Chaurasia MLA) एवं नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह (Alka Singh) की उपस्थिति में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में हर घर तिरंगा अभियान के तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। कृषि मंत्री ने 11 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

योगदान को प्रदर्शित किया जाए

कृषि मंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस को अत्यंत भव्य तरीके से मनाया जाए। हर घर, हर कार्यालय में तिरंगा फहरे यह सुनिश्चित किया जाए। सभी अमृत सरोवरों, पंचायत भवनों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के योगदान को प्रदर्शित किया जाए।

कैम्प आयोजित किये जायें

उन्होंने कहा कि लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी लोगों को उपलब्ध कराया जाए। आयुष्मान कार्ड, विभिन्न पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य एवं आवास से जुड़ी योजनाओं के विस्तार के लिए कैम्प आयोजित किये जायें।

स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाली जाए

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राष्ट्रध्वज हमारी अस्मिता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। राष्ट्र ध्वज संहिता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे लोग नियमों के अनुरूप ध्वजारोहण कर सकें। कृषि मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर दिन स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाली जाए। स्कूलों में स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर जागरूकता लायी जाए।

सफल बनाया जाएगा

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कृषि मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके दिए गए निर्देशों का पालन कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। इस दौरान प्रभारी सीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, एडीएम (प्रशासन) कुंवर पंकज, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, उप निदेशक कृषि विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल, पीओ डूडा विनोद मिश्रा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Deoria news : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने लोगों की समस्याओं पर लिया एक्शन, कहा-हर पात्र को मिल रहा योजनाओं का लाभ

Abhishek Kumar Rai

सोशल ऑडिट समीक्षा : तीन ब्लॉक में वसूली न होने से नाराज सीडीओ ने अधिकारियों को दी चेतावनी, लंबित प्रकरण पर जताई नाराजगी

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : डीएम ने अरुण कुमार को सलेमपुर का नया उप जिलाधिकारी नियुक्त किया, गुंजन द्विवेदी बनीं कुशीनगर की मुख्य विकास अधिकारी

Abhishek Kumar Rai

कोल, थारू समेत कई समुदाय और वनटांगिया के लिए वरदान साबित हुए योगी, जानें कैसे लाखों लोगों का बदला जीवन

Abhishek Kumar Rai

Ground Breaking Ceremony 2022 : 75 हजार करोड़ के निवेश से तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का होगा आगाज, जानें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

मेरी माटी मेरा देश अभियान : क्रांति दिवस से शुरू होगा आयोजन, यूपी की माटी के वीरों का वंदन करेगी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!