खबरेंदेवरिया

देवरिया में शरद मेला 2023 का आरम्भ : महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बनी योजना, पढ़ें पूरा प्लान

Deoria News : महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड देवरिया ने तीन दिवसीय शरद मेला का आयोजन 28-30 जनवरी 2023 तक टाउन हाल पार्क, निकट विकास भवन देवरिया में किया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार विजय शंकर राय एवं डीडीएम नाबाई संचित सिंह ने किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने उदघाटन समारोह में महिलाओं को मेले में प्रतिभाग के लिए अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने बताया की सरकार पूरे प्रदेश में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वतः रोजगार के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित कर रही है।

इस दिशा में महिला समूहों के उत्पाद प्रदर्शन एवं क्रय-विक्रय में इस प्रकार के मेले एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नाबार्ड को स्वयं सहायता समूहों के लिए शरद मेला आयोजन करने के लिए हृदय से धन्यवाद दिया और ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी करने का निवेदन किया।

नाबार्ड के डीडीएम संचित सिंह ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के स्वतः रोजगार की दिशा में यह मेला एक कदम है एवं नाबार्ड आगे भी समूह की महिलाओं के क्षमता संवर्धन एवं उनके उत्पाद को मार्केट तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस मेले में महिलाओं एवं कृषक उत्पादक कंपनियों के 20 स्टॉल लगाए गये।

इन स्टालों में महिलाओं एवं एफपीओ से तैयार किया गया जूट बैग, टेरकोटा उत्पाद एवं इससे निर्मित आभूषण, हल्दी, मसाला, अगरबत्ती एवं धूपबत्ती, फिनायल, सजावटी सामान, काला नमक चावल, बेकरी के उत्पाद आदि के स्टाल लगाये गए। उपायुक्त स्वतः रोजगार विजय शंकर राय ने महिलाओं को अपने उत्पाद को मार्केट तक लाने एवं समूहों के माध्यम से छोटे-छोटे उद्यम लगाकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन से इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रवींद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, विजय शंकर राय, संचित सिंह डीडीएम नाबार्ड, जेपीएम सोसाइटी से तुहिन श्रीवास्तव, सोमिक कुमार, राहुल कुमार यादव, जय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related posts

UP@$1Trillion economy : 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा यूपी, राज्य के किसान बनेंगे आधार, जानें योगी सरकार का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

अयोध्या की तर्ज पर नैमिष तीर्थ को संवारेगी योगी सरकार : 88000 ऋषियों की तपोस्थली के विकास पर ये बोले संत

Rajeev Singh

सीएम योगी ने ली प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों की क्लास : दी ये बड़ी नसीहत, स्कूलों में इन एक्टिविटीज को बढ़ाने पर दिया जोर

Rajeev Singh

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर देवरिया भाजपा ने किया याद : सलेमपुर में मनाया जन्मदिन

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : देसही देवरिया और बनकटा में एक हफ्ते में शुरू होगा गो आश्रय स्थल का काम, सीडीओ ने मांगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में यूपीपीसीएल और विद्युत निगम जानबूझ कर प्रोजेक्ट पूरा करने में कर रहे देरी, पढ़ें लापरवाही के कुछ मामले

Rajeev Singh
error: Content is protected !!