खबरेंदेवरिया

Deoria News : ईचौना टूर्नामेंट में युवा क्रिकेट क्लब ने चकरवा को 52 रन से हराया, विजय यादव बने मैन ऑफ दी मैच

Deoria News : देवरिया जिले के सलेमपुर नगर के ईचौना में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में युवा क्रिकेट क्लब ने चकरवा क्रिकेट क्लब पर 52 रन की शानदार जीत दर्ज की।

रविवार के मैच में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य दर्जा प्राप्त मंत्री त्रिपुणायक विश्वकर्मा ने फीता काटकर दूसरे लीग मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए ईचौना संघर्ष समिति के सदस्यों को बधाई दी।

दूसरा लीग मैच चकरवा एवं युवा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। चकरवा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग किया। क्रिकेट क्लब चकरवा की तरफ से माही ने 15 रन बनाए और युवा क्रिकेट क्लब की तरफ से रौनक सिंह ने 15 गेंद में 25 रन की शानदार पारी खेली।

मैन ऑफ द मैच विजय यादव रहे। विजय ने 4 विकेट हासिल किया और 6 रन बनाए तथा आठ ओवर में 86 रन का लक्ष्य दिया। युवा क्रिकेट क्लब ने 52 रन से मैच को जीत लिया।

इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक दीपक पाण्डेय, गंगेश पाण्डेय, विकास तिवारी, जुनि बाबा, राजीव मिश्र अमित मिश्र, सुधीर, आदित्य, पठान, दीपक गुप्ता व पीयूष तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

देवरिया : डीएम आशुतोष निरंजन के आदेश पर श्रमिकों के बच्चों का हुआ नामांकन, जिलाधिकारी ने दी ये जानकारी

Abhishek Kumar Rai

नहीं सुधरे कार्यदाई संस्था और ठेकेदार तो होगी एफआईआर : कृषि मंत्री ने वेटनरी पॉलीक्लिनिक की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

Sunil Kumar Rai

स्वेज इंडिया और ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सड़क जागरूकता अभियान : लोगों को किया जागरूक

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : न्यायाधीश और अफसरों ने जाना राजकीय बाल गृह तथा खुला आश्रय गृह का हाल, जानें क्या मिला

Sunil Kumar Rai

सीएम ने डॉ वाईडी सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण : बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल विभाग..

Swapnil Yadav

अवसर : 30 मई को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, ये कंपनियां करेंगी हायर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!