खबरेंदेवरिया

बच्चों की दीपावली : आरएल एकेडेमी के छात्रों ने मर्यादा पुरुषोत्तम को रंगोली में उकेरा, सेंट जॉन स्कूल में हुई प्रतियोगिता

Deoria News : जनपद के सलेमपुर में स्थित आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (RL Academy Senior Secondary School Salempur) में धनतेरस एवं दीपावली की पूर्व संध्या पर संस्था के डायरेक्टर संदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य संजय कुमार पाण्डेय, वाइस प्रिंसिपल मारिया शाजी एवं कला शिक्षकों के निर्देशन में विद्यालय के बच्चों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र पर केन्द्रित मनमोहक रंगोली बनाई।

बच्चों ने रंगोली एवं थाल सज्जा के माध्यम से भारतीय संस्कृति के प्रकाश पर्व दीपावली को अपने कला कौशल के माध्यम से बेहतर तरीके से प्रदर्शित किया। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न क्लास के कुल 7 ग्रुपों ने भाग लिया। बच्चों की मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र, मां सीता, भगवान शंकर, देवी पार्वती भगवान गणेश व माता लक्ष्मी रंगोली विशेष रूप से आकर्षण के केंद्र रहे।

सेंट जॉन्स स्कूल नवलपुर चौराहा के प्रांगण में विद्यालय के बच्चों के बीच विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार मिश्रा एवं विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

Related posts

देवरिया में लापरवाही बरतने पर 5 सीडीपीओ को नोटिस : सीडीओ ने बैठक में दिए आदेश, दी दो दिन की मोहलत

Sunil Kumar Rai

पहल : पहले किसान दिवस में देवरिया के कृषकों ने उठाए यह मुद्दे, जिलाधिकारी ने बनाई ये योजना

Sunil Kumar Rai

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी ने आधा दर्जन गांवों का किया दौरा, दो कर्मियों पर कार्रवाई, इस वजह से हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

कस्तूरबा गांधी विद्यालय का हाल : वार्डन सहित 6 स्टॉफ मिले गैरहाजिर, एसपी संग पहुंचे डीएम ने सभी पर की कार्रवाई

Shweta Sharma

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : सीडीओ ने देवरिया के हर ब्लॉक से 30 आवेदन का रखा लक्ष्य, दी 2 दिन की डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

DEORIA : सीडीओ ने आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की, पिछड़े ब्लॉक को नोटिस जारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!