खबरेंदेवरिया

नगर निकाय चुनाव तक चलेगा भाजपा का संपर्क अभियान : रविशंकर मिश्रा

Deoria News : भाजपा सलेमपुर के कार्यकर्ताओं ने भठवा धर्मपुर में विशेष जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनसे पार्टी को जिताने की अपील की।

चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र ने बताया कि निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए लक्ष्य तय किया है। कार्यकर्ता विशेष जनसम्पर्क अभियान में सक्रियता के साथ शामिल हो रहे हैं। अपने मुहल्ले और कॉलोनी के लोगों को सरकार की योजनाओं का प्रसार-प्रचार किया जा रहा है। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता मुहल्ले और कॉलोनी में घर-घर जाकर प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पंफलेट भी दे रहे हैं। इस काम को प्राथमिकता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को हर हाल में अंजाम देना है।

उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं का संपर्क अभियान नगर निकाय चुनाव तक जारी रहेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई गई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां वॉर्ड स्तर पर लोगों से संपर्क कर रही हैं। जनसंपर्क के माध्यम से कार्यकर्ता मतदाताओं को बताएंगे कि प्रदेश और केंद्र की सरकार आम आदमी के लिए अन्य सरकारों की तुलना में क्या अलग और बेहतर कर रही हैं।

मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि भाजपा की सरकारों के लिए गरीब कल्याण और विकास एक मिशन रहा है। केंद्र सरकार की उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और अन्नपूर्णा जैसी योजनाएं लोगों का जीवन बदल रही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी नगर पंचायत चुनाव में सलेमपुर में भाजपा भारी अंतर से जीतेगी।

Related posts

BIG NEWS : पूर्व ग्राम प्रधान और सचिव ने गैर निवासियों के नाम बनवाए शौचालय, मिल कर किया लाखों का गबन, अब होगी वसूली

Abhishek Kumar Rai

डीपीओ की जांच : देवरिया में बाल विकास विभाग के 30 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मिले गायब, हुई ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

देवरिया : घंटों गुल रही 100 घरों और 50 दुकानों की बिजली, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

गोरखपुरः इस प्रसिद्ध मंदिर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद रवि किशन भी रहे मौजूद

Sunil Kumar Rai

13 मई को मतगणना की तैयारी में जुटा देवरिया प्रशासन : डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का दौरा

Abhishek Kumar Rai

डीएम हो तो ऐसा : देवरिया में 14 दिन में बनी सड़क, एक दिन में सुलझा 8 साल से लंबित विवाद, पढ़ें दिलचस्प खबर

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!