खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : कोविड बूस्टर डोज वैक्सीनेशन में देवरिया को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान, डीएम ने सभी कर्मियों को दिया धन्यवाद

-अमृत डोज के विशेष अभियान में जनपद को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान

-जिलाधिकारी ने दी बधाई

-साथ ही युवाओं से किया अमृत डोज लगवाने का अनुरोध

Deoria News : रविवार को आयोजित अमृत डोज (बूस्टर डोज) लगाने में जनपद देवरिया को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विशेष अभियान के तहत जनपद में कुल 51,837 व्यक्तियों को अमृत डोज की खुराक दी गई है। जनपद पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा।

पहला स्थान प्रयागराज जनपद को मिला। प्रयागराज जनपद में कुल 52075 लोगों को अमृत डोज दी गई। तीसरा स्थान गाजीपुर को मिला, वहां 40479 लोगों को अमृत डोज की खुराक दी गई। चौथा स्थान मुजफ्फरनगर को मिला। वहां, 42634 युवाओं को बूस्टर डोज की खुराक लगाई गई। कानपुर नगर पांचवे स्थान पर रहा।

बधाई दी

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) ने अभियान से जुड़े समस्त स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य अनुषंगी विभाग के कर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा जनहित में इसी तरह अमृत डोज लगाकर युवाओं को सुरक्षित करने की अपील की।

अभियान की मॉनिटरिंग की जा रही है

उन्होंने कहा कि अमृत डोज को लगाने के लिए जनपद में विशेष रणनीति तैयार की गई है, जिसमे प्रत्येक विभाग का कार्यदायित्व निर्धारित है। अभियान की मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसका सुखद परिणाम देखने में आ रहा है।

गोरखपुर मंडल में पहले स्थान पर रहा

विगत सप्ताह के विशेष अभियान में भी जनपद पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर और गोरखपुर मंडल में पहले स्थान पर रहा। उन्होंने युवाओं से अमृत डोज की खुराक लगवाकर कोविड-19 के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रहने का अनुरोध किया।

Related posts

पीएम कृषि सिंचाई योजना में चयनित कृषकों को मिलेगा लाभ : करना होगा ये काम

Abhishek Kumar Rai

योगी सरकार का फैसला : 4 मई तक सरकारी अफसरों की छुट्टी रद्द, 24 घंटे में ज्वाइन करनी होगी ड्यूटी, जानें वजह

Harindra Kumar Rai

कम्पोजिट स्कूल सिसवा में बच्चों को मिलेगी स्मार्ट क्लास में शिक्षा : सीडीओ ने किया उद्घाटन, जनसहयोग के लिए बीएसए ने जताया आभार

Shweta Sharma

Deoria News : डीएम और एसपी ने त्योहारों से पहले की पीस कमेटी की बैठक, ताजियादारों को दीं यह हिदायत

Sunil Kumar Rai

कुशीनगर की प्रगति ने 10वीं में हासिल किया 93 प्रतिशत अंक : परिजनों और शिक्षकों का बढ़ाया मान

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया के सभी मतदान केंद्रों पर लगा विशेष कैंप : लापरवाह बीएलओ के खिलाफ हुई कार्रवाई, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने…

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!