खबरेंदेवरिया

Deoria News : ब्लॉक सभागार में फलाहार कार्यक्रम में जुटे प्रधान और बीडीसी, विकास कार्यों पर भी हुई चर्चा

Deoria News : लार विकास खण्ड के सभागार में नवरात्रि के अष्टमी पर प्रमुख अमित कुमार सिंह बबलू ने ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों व ब्लाककर्मियो के साथ फलाहार किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। एडीओ पंचायत चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी सौहार्द मजबूत होते हैं। प्रमुख बबलू सिंह ने कहा कि माता रानी की कृपा से सभी कार्य अच्छे ढंग से सम्पादित हो रहे हैं।

प्रधान संघ के अध्यक्ष आसनारायन सिंह ने कहा कि  क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सहयोग की जितनी सराहना की जाए, कम है। इस अवसर पर फाफा सिंह, शैलेन्द्र यादव, चंदन यादव, मन्नू गुप्ता, दरोगा सिंह, सौरभ सहित चार दर्जन से ऊपर लोग उपस्थित रहे।

कृष्णकांत तिवारी को संयोजक बनाने पर दी बधाई

भाजपा सलेमपुर के कृष्णकांत तिवारी को गोरखपुर – फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन (MLC) चुनाव का विधानसभा सलेमपुर का संयोजक बनाये जाने पर सलेमपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव में पुनः भाजपा  जीत का परचम लहरायेगी। मैं अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करूंगा।

बधाई देने वालों में सांसद रविन्द्र कुशवाहा, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, अमरेश सिंह बबलू, जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल, अशोक पांडेय, बृजेश उपाध्याय, अजय दूबे वत्स, ओमप्रकाश यादव, शेषनाथ भाई, रविन्द्र श्रीवास्तव, पुनीत यादव, आशुतोष यादव,अवधेश मद्देशिया आदि ने शामिल रहे।

Related posts

सीएम योगी ने गोरखपुर में ‘विरासत गलियारा’ और एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी का लिया जायजा: संस्थाओं को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : कोविड बूस्टर डोज वैक्सीनेशन में देवरिया को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान, डीएम ने सभी कर्मियों को दिया धन्यवाद

Harindra Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी में बुधवार से शुरू होगा मेगा राशन वितरण अभियान, योगी सरकार ने तैयारी पूरी की, जानें किसे कितना राशन मिलेगा

Sunil Kumar Rai

Independence Day Celebration : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मूक – बधिर बच्चों संग मनाया आजादी का जश्न, बांटी खुशियां

Abhishek Kumar Rai

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ : सज कर तैयार हुई राजधानी

Abhishek Kumar Rai

मौका : यूपी के 100 ब्लॉक में रोजगार देगी सरकार, देवरिया के युवाओं को मिलेगा अवसर, जानें चयन का आधार और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!