खबरेंदेवरिया

सिर्फ भाजपा ने दिया अनुसूचित जनजाति को सम्मान : राधेश्याम

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक गरुलपार भाजपा कार्यालय पर हुई। बैठक में पार्टी द्वारा आगे किये जाने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गयी।

बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा राधेश्याम गौंड ने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आगामी 5 जून को लखनऊ में अनुसूचित जनजाति समाज के विधायकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते के साथ – साथ प्रदेश के बड़े नेता भी भाग लेंगे।

लखनऊ चलें

इसमें देवरिया जनपद से भी जनजाति समाज के लोग भारी संख्या में पहुंचे, इसके लिये आप सभी पदाधिकारी जनजाति समाज के लोगो से सम्पर्क करें और उनसे चलने का आग्रह करें। जनजाति समाज को सम्मान देने का काम केवल भाजपा ने किया है। अन्य दलों ने केवल जनजातियों को अपने वोट बैंक के रूप में केवल प्रयोग किया है।

ये योजना बनी

अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुचित गौंड ने कहा कि मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर संगठन द्वारा विभिन्न अभियान चलाये जाने हैं। इन अभियानों में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर भाग लें। अनुसूचित जनजाति मोर्चा एक दिन महापुरुषों के चित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा जनजाति बस्तियों में स्वच्छता अभियान भी चलायेगा। इसके लिये भी अभी से तैयारी शुरू कर दी जाये।

इन्होंने लिया हिस्सा

बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू गौंड ने तथा संचालन जयप्रकाश शाह ने किया। बैठक में बचन देव गौंड, रिंकू गौंड, अम्बिकेश पाण्डेय, नवीन प्रकाश, विजय गौंड, जितेंन्द्र गौंड, अमित गौंड, श्याम गौंड, विकास गौंड, सूरज गौंड, शिवजी शाह, छट्ठू गौंड, लालजी गौंड, संतोष गौंड, प्रदीप गौंड आदि उपस्थित रहे।

Related posts

DEORIA : बार एसोसिएशन ने जनपद के 11 न्यायाधीशों की विदाई की, समारोह का हुआ आयोजन

Sunil Kumar Rai

Scholarship Application : इस तिथि तक भरना होगा स्कॉलरशिप फॉर्म, देरी हुई तो…

Harindra Kumar Rai

खुशखबरी : सोलर रूफटॉप लगाने पर मिल रही डबल सब्सिडी, इस वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन

Shweta Sharma

खास खबर : 3 एकड़ में बने इस किचन में रोज 1 लाख बच्चों का बनेगा खाना, एक घंटे में बनेंगी 40 हजार रोटियां, जानें सभी खासियत

Harindra Kumar Rai

इंदुपुर से स्कूल चलो और संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ : जानें क्या बोले प्रतिनिधि-प्रशासन

Swapnil Yadav

देवरिया पहुंचे आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष : रामाशीष राय का हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!