खबरेंदेवरिया

Deoria News : 29 मई को हास्य कवि हंसी से करेंगे लोटपोट, जानें कार्यक्रम

Deoria News : देवरिया में रविवार, 29 मई को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) इसमें मुख्य अतिथि, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर डीआईजी/पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र तथा मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार भाग लेंगे। कवि सम्मेलन का आयोजन शाम 6:30 बजे से टाउन हॉल में स्थित ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

समय से पहले पहुंचे

कवि सम्मेलन का आयोजन दैनिक हिंदुस्तान के तत्वाधान में किया जा रहा है। हिंदुस्तान अखबार के देवरिया के ब्यूरो प्रभारी वाचस्पति मिश्र ने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए कोविड नियमों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। इसलिए श्रोताओं को समय से एक घंटा पहले बुलाया गया है।

इन नंबर पर करें कॉल

इस हास्य कवि सम्मेलन में गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना, हास्य व्यंग के डॉक्टर सर्वेश अस्थाना, हास्य व्यंग के ही मुकुल महान, हास्य कवि लाटूरी सिंह लट्ठ तथा गीतकार श्वेता सिंह अपने गीतों और काव्य पाठ से जनता को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 9506231030 और 9554529595 पर कॉल कर सकते हैं।

Related posts

DEORIA BREAKING : पिपरा नायक गांव में 6 मकानों को प्रशासन ने गिराया, जानें क्यों हुआ ये एक्शन

Sunil Kumar Rai

डीएम ने तय की गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रुपरेखा : बच्चे निकालेंगे प्रभात फेरी, मलिन बस्तियों में चलेगा सफाई अभियान, पढ़ें पूरा प्रोग्राम

Satyendra Kr Vishwakarma

इस पोर्टल के जरिए यूपी में संचारी रोगों पर लगी लगाम : अब इन बीमारियों की रोकथाम को एक्शन में सरकार

Sunil Kumar Rai

तैयारी : काशी विश्वनाथ धाम में बदलेगी व्यवस्था, श्रद्धालुओं को मिलेगा अलग अनुभव

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : मत्स्य पालन योजना के तहत बने तालाबों का जायजा लेंगे अफसर, सीडीओ ने मांगी रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!