खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : पिपरा नायक गांव में 6 मकानों को प्रशासन ने गिराया, जानें क्यों हुआ ये एक्शन

Deoria News : एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद (Allahabad High Court) के निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायत पिपरा नायक में 6 मकानों का ध्वस्तीकरण कर खाद, गड्ढा एवं रास्ते पर अतिक्रमण को समाप्त करा लिया गया है।

इस कार्रवाई के दौरान एहतियान गांव में भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। प्रशासन के तमाम अधिकारी और कर्मचारी गांव में डेरा डाले हुए थे। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर गांव और इलाके में हलचल तेज थी। इस दौरान तहसीलदार आनंद नायक, नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

खेल के मैदान पर बने अवैध भवन का हुआ ध्वस्तीकरण
बताते चलें कि इससे पहले इसी महीने 18 दिसंबर को जिला प्रशासन ने एक अन्य अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया था।

एसडीएम भाटपाररानी संजीव उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देशों के क्रम में ग्राम सभा बंगरा में खेल के मैदान पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर ग्राम समाज की भूमि को मुक्त करा लिया गया है।

धर्मदेव यादव ने ग्राम समाज की इस भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। इस प्रकरण में तहसीलदार न्यायालय से धारा 67 में वर्ष 2018 में बेदखली का आदेश पारित हुआ था। प्रतिवादी प्रबंधक लघु माध्यमिक विद्यालय बंगरा धर्मदेव यादव ने तहसीलदार के फैसले के विरुद्ध न्यायालय जिलाधिकारी देवरिया की कोर्ट में अपील की थी।

इसमें जिलाधिकारी देवरिया ने अधीनस्थ न्यायालय की बेदखली आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया था।

Related posts

12 प्रमुख विभागों के समन्वय से धरातल पर उतरेगी सेफ सिटी परियोजना : सीएम ने तय को डेडलाइन, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया के दौरे पर 25 अगस्त को आएंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अगवानी के लिए सज रहा जिला

Sunil Kumar Rai

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला : अंशकालिक अनुदेशकों और रसोइयों का मानदेय बढ़ा, ड्रेस के लिए मिलेगी अलग रकम, जानें अब कितना वेतन मिलेगा

Harindra Kumar Rai

देवरिया : 12 हजार बिजली बिल बकाएदारों ने ओटीएस योजना का लिया लाभ, आज ही करें भुगतान और पाएं छूट

Sunil Kumar Rai

बाढ़ से बेहाल बरहज : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने नाव से पहुंचाया राहत सामग्री

Rajeev Singh

यूपी के 4 जिलों में होगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन : 21 देशों के खिलाड़ी करेंगे शिरकत, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!