खबरेंदेवरिया

डीएम की अपील : 10 साल पुराना हो आधार तो कराएं अपडेट, कार्ड बनाने में लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) की अध्यक्षता में सोमवार को आधार से संबंधित जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निदान करने एवं नए आधार कार्ड बनाने की गति तेज करने का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता है। ऐसे में व्यापक जनहित के दृष्टिगत आधार से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना अत्यंत आवश्यक है। इस कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में आधार कार्ड बनाने के लिए 206 किट एक्टिव हैं जिनके माध्यम से दिसंबर माह में आधार अपडेशन एवं नए आधार बनाये जाने का आंकड़ा 27,800 था। जनवरी माह में अभी तक 8859 नए आधार एनरॉलमेंट हुए हैं तथा 23,140 आधार अपडेट किये गए हैं।

डीएम ने इंडिया पोस्ट के किट की मैपिंग होने के बावजूद किट एक्टिवेट न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा इस संबन्ध में उत्तरदायी अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सहज जन सेवा केंद्र तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा आधार बनाने के कम औसत पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और इनके जिम्मेदार अधिकारियों को आधार बनाने की गति तेज करने का निर्देश दिया। डीएम ने जनपद वासियों से अनुरोध किया कि यदि आधार बने हुए 10 साल से अधिक समय हो चुके हैं तो अपना आधार अनिवार्य रूप से अपडेट करा लें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, डीआईओएस विनोद राय, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

यूपी : मेरिट के आधार पर होगा जन शिकायतों का निस्तारण, सीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 अक्टूबर को आएंगे देवरिया, योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, जानें पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

Children’s Day 2022 : रोटरी क्लब देवरिया ने जिला जेल में बंद महिला बंदियों के बच्चों संग बांटीं खुशियां, ऐसे मनाया बाल दिवस

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : एमएलसी और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, सलेमपुर में बनी रणनीति

Sunil Kumar Rai

पीएम मोदी ने काशी को दी 1780 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात : योगी सरकार की तारीफ कर दिया ये संदेश

Rajeev Singh

Lok Adalat : 3 जुलाई को लगने वाली लोक अदालत की तैयारियां पूरी, इस प्रक्रिया का करना होगा पालन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!