खबरेंदेवरिया

नगर निकायों में प्रचंड बहुमत दिलाएंगे किसान प्रतिनिधि : कामेश्वर सिंह

Deorai News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया (BJP Kisan Morcha Deoria) ने नगर पालिका देवरिया में शामिल हुए गांवों के ग्राम किसान समिति प्रतिनिधियों का सम्मेलन पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में सम्पन्न कराया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव के मद्देनजर किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश के किसानों के लिये ऐतिहासिक कार्य किया है। भाजपा सरकार में किसानों को सरकार ने सैकड़ों कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनको खुशहाल बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा प्रतिनिधि निकाय चुनावों में पूरी ताकत से जुटकर प्रचंड बहुमत दिलाएंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बन्धु उपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये सदैव प्रयासरत है। भाजपा सरकार में प्रदेश से भय, भूख, भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है। जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि सभी निकायों में किसान मोर्चा का किसान प्रतिनिधि सम्मेलन सफल हो रहा है, सरकार किसानों के मान-सम्मान की सुरक्षा के लिये दृढ़ संकल्पित है।

किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि किसान प्रतिनिधि सम्मेलन के माध्यम से किसान मोर्चा सभी निकायों में किसानों के बीच जाकर किसानों को निकाय चुनाव में भाजपा से जोड़ने का कार्य करेगा। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि किसान मोर्चा जनपद के सभी निकायों में किसानों के साथ सम्मेलन के माध्यम से संवाद करके केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बता रहा है। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री राजेश कुशवाहा ने किया।

सम्मेलन में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, क्षेत्रीय महामन्त्री लालजी यादव, जिला महामन्त्री श्रीनिवास मणि, जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, प्रवासी सुनील तिवारी, जिलामंत्री रामाज्ञा चौहान, निर्मला गौतम, अरविन्द पाण्डेय, अभिषेक जायसवाल, राजेन्द्र मल्ल, संजय तिवारी, राकेश शुक्ल, विष्णु अग्रवाल, ऋतु शाही, संजय पांडे, रमेश सिंह, काशीपति शुक्ल, रविन्द्र राय,नागेन्द्र सिंह सैथवार, रानू सिंह, हृदयलाल शर्मा, दिनेश पाण्डेय, मुकेश रॉय, दिनेश गुप्ता, अरुण मिश्र, राजेश जायसवाल, संजय सिंह, सीमा जायसवाल,पूनम शर्मा, सरिता पाण्डेय, रूपा शुक्ला उपस्थित रहे।

Related posts

निकाय और लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की तैयारी तेज : शलभ मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : सब्सिडी लेकर शौचालय नहीं बनवाया तो वसूली करेगा प्रशासन, डीएम ने मांगा रिकॉर्ड, एक्शन की तैयारी

Sunil Kumar Rai

DEORIA : डीएम ने किसानों से ऑर्गेनिक खेती अपनाने की अपील की, प्रगतिशील कृषकों संग किया संवाद

Sunil Kumar Rai

देवरिया : डीएम आशुतोष निरंजन ने कम पंजीकरण होने पर गेंहू क्रय केंद्र प्रभारी को दी चेतावनी, इन सेंटर पर तैयारियों को परखा

Abhishek Kumar Rai

एक स्कूल ऐसा भी ! 9 साल से बन रहा देवरिया का यह विद्यालय, पढ़ाई शुरू होने से पहले हुआ बदहाल, छत से टपक रहा पानी

Sunil Kumar Rai

Chhath Puja 2022 : जानें छठ पूजा पर प्रशासन की तैयारी, सीडीओ ने सभी अफसरों को दिए निर्देश, लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!