खबरेंदेवरिया

नगर पालिका चुनाव : भाजपा देवरिया ने बनाई योजना, प्रभारी शिव प्रताप शुक्ला बोले-विपक्षियों की जब्त होगी जमानत

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका परिषद के चुनाव की तैयारी के लिये नगर पालिका के अंदर आने वाले मंडलों के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों और शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुये नगर पालिका के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि आज नगर पालिका के उन कार्यकर्ताओं की बैठक है, जिनके दम पर भाजपा हर चुनाव फतह करती है।भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के जनहित की योजनाओं, सांसद तथा विधायक के काम तथा आप सभी के मेहनत और परिश्रम से नगर पालिका का यह चुनाव भी भाजपा जीतेगी।

आज से नगर पालिका चुनाव का बिगुल आप सभी को फूंकना है और इस तरह का वातावरण तैयार कर देना है कि अधिसूचना जारी होने तक हम सभी यह चुनाव जीत लें।अधिसूचना जारी होने के बाद भाजपा की जीत का अंतर इतना बढ़ा देना है कि गिनती के समय सारे विपक्षियों की जमानत जब्त हो जाए।

सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (MP Deoria Dr Ramapati Ram Tripathi) ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के कामों से भाजपा हर चुनाव में विजयी रही है, इसमें भी होगी। आप सभी आज से ही चुनाव में उतर जाइये और सम्पर्क शुरू कर दीजिये। सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी (MLA Deoria Shalabh Mani Tripathi) ने कहा कि आप सभी पार्टी के हनुमान हैं, जिनके दम पर पार्टी कोई भी लड़ाई जीतती है। इस चुनाव को भी आप सभी के बल पर फतह किया जायेगा।

बैठक को जिला प्रभारी सुनील गुप्ता तथा निकाय चुनाव जिला संयोजक अरुण सिंह ने भी सम्बोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने तथा संचालन नगर पालिका चुनाव संयोजक नित्यानंद पाण्डेय ने किया।

बैठक में महेन्द्र यादव, विजय कुमार दूबे, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, रविन्द्र प्रताप मल्ल, अलका सिंह, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, रविन्द्र कौशल किशोर, निर्मला गौतम, अरविंद पाण्डेय, हेमन्त मिश्र, राजेन्द्र मल्ल, अम्बिकेश पाण्डेय, राजेश कुमार मिश्र, रमेश वर्मा, संजय पाण्डेय, दीपक जायसवाल, अरविंद चौहान, जितेंद्र सिंह, नागेश पति त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, गोविन्द मणि, दिनेश गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, अखिलेश जायसवाल, अमित मोदनवाल, वीरेंद्र सिंह, नवीन सिंह, अंकुर राय, मिनती सिंह, पूनम शर्मा, आराधना पाण्डेय, सीमा जायसवाल, धनजी वर्मा, अजय उपाध्याय, बजरंगी मणि, भुनेश्वर मिश्र, संजू सोनी, अजय उपाध्याय, मारकंडेय गिरी, सुबोध जायसवाल आदि रहे।

Related posts

देवरिया भाजपा ने दवा बांट कर मनाया ये खास दिन : विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Rajeev Singh

जरूरी खबर : इन योजनाओं के लाभार्थी फौरन कराएं आधार वेरिफिकेशन, देरी हुई तो रुकेगी किस्त, जानें प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

अजनारा के खरीदारों ने पूछे सवाल : आखिर कब तक करना होगा इंतजार? प्रदर्शन कर जताया विरोध

Satyendra Kr Vishwakarma

2 मार्च को पथरदेवा ब्लॉक के इस गांव में होगा उपचुनाव : भारी सुरक्षा के बीच होगा मतदान

Laxmi Srivastava

देवरिया से दु:खद खबर : पुत्री को बचाने गए पिता की करंट लगने से मौत, सदमे में परिजन

Sunil Kumar Rai

यूपी में 37 एडिशनल एसपी का ट्रांसफर : देखें पूरी लिस्ट

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!