खबरेंदेवरिया

Deoria News : पुलिस से प्रताड़ित पीड़ित ने एसपी संकल्प शर्मा से की कार्रवाई की मांग, लगाए गंभीर आरोप

Deoria News : देवरिया जिले के बरहज थाना (Barhaj Thana) क्षेत्र में एक पीड़ित ने दो पुलिसकर्मियों पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और शोषण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) को शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की है।

प्रताड़ित कर रहे पुलिस कर्मी
जनपद के थाना व तहसील बरहज ग्राम टड़िया के रहने वाले हरिशंकर गिरी ने एसपी को दी शिकायत में कहा है कि वह एक असहाय व्यक्ति हैं। थाना बरहज पर तैनात सिपाही निरंजन सरोज और उनके सहयोगी रामराज यादव उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। दोनों पुलिसकर्मी उनको तथा परिवार को फर्जी और जाली मुकदमा में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

बयान दर्ज कराया है
उन्होंने कहा है कि पूरा मामला उनके भतीजे से जुड़ा हुआ है। वह अपने पिता को मारता-पिटता है। इस संबंध में पिता ने 19 अगस्त को सीईओ बरहज के समक्ष पेश होकर अपना बयान दर्ज कराया है। उन्होंने भी सिपाहियों पर आरोप लगाए हैं। यह दोनों पुलिसकर्मी लोगों का उत्पीड़न, शोषण और अमानवीय व्यवहार करते हैं।

कार्रवाई करें
पीड़ित ने कहा है कि जब सिपाही से घर पर पहुंचकर पत्नी व बच्चों को धमकाने के बारे में पूछा गया तो वह आग बबूला हो गए। उन्होंने एसपी संकल्प शर्मा से मांग की है कि सारे तथ्यों को ध्यान में रखते हुए और साक्ष्यों के आधार पर सिपाही के खिलाफ दंडात्मक विधिक कार्रवाई की जाए।

Related posts

कम्पोजिट स्कूल सिसवा में बच्चों को मिलेगी स्मार्ट क्लास में शिक्षा : सीडीओ ने किया उद्घाटन, जनसहयोग के लिए बीएसए ने जताया आभार

Shweta Sharma

देवरिया की 6 नगर पंचायत अध्यक्ष सीटें अनारक्षित : प्रदेश की 544 सीटों के लिए जारी हुई लिस्ट, देखें

Rajeev Singh

आज की सबसे बड़ी खबर : माफिया अतीक अहमद और भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या, भारी सुरक्षा को भेद…

Sunil Kumar Rai

राहत : 50 हजार मासूमों की मौत इंसेफलाइटिस पर योगी सरकार ने पाया नियंत्रण, जानें क्या बोले सीएम

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : ओडीओपी और हस्तशिल्प उत्पादों के लिए 3 दिन लगेगा मेला, स्टॉल लगाने के लिए करें आवेदन

Satyendra Kr Vishwakarma

दो दिन बंद रहेंगे देवरिया के सभी स्कूल : बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने दिया कड़ाई से पालन का आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!