खबरें

DEORIA BREAKING : गोठा रसूलपुर में कुर्ना में डूबे युवक का शव सातवें दिन पहाड़पुर गांव के पास मिला, शोक में परिजन

Deoria news : देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र (Mahuadih Thana Area) में गोठा रसूलपुर में 15 सितंबर को नहाने गए डूबे युवक का शव सातवें दिन आज पहाड़पुर रुहिया कुर्ना पुल के पास से बरामद हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बेटे की मौत से मां का रो रो कर बुरा हाल है। परिजन सदमे में हैं।

पुलिस ने कब्जे में लिया

आज दोपहर पहाड़पुर के रूहिया के कुरना पुल के पास लोगों को बदबू आनी शुरू हुई। आसपास तलाश करने पर ग्रामीणों ने एक पेड़ में अटका हुआ शव देखा। देखकर ऐसा लग रहा था कि वह कई दिन पुराना है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर महुआडीह पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। उसकी पहचान गोठा रसूलपुर गांव निवासी उमेश कुमार गोंड के रूप में हुई। एक 1 हफ्ते पहले वह नहाते वक्त कुर्ना में डूब गया था। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला था।

15 सितंबर को डूब गया था

बताते चलें कि महुआडीह थाना क्षेत्र के गोठा रसूलपुर गांव का रहने वाला उमेश कुमार गोंड (32 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय शारदा गोंड गुरुवार, 15 सितंबर को सुबह घर से चौराहे पर गया था। वहां से वापस आते समय अमारी धुस से गोठा रसूलपुर जाने वाले मार्ग के बीच कुर्ना में नहाने  उतार गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के चलते कुर्ना में उतरने की हिम्मत कोई नहीं कर सका।

सुराग नहीं मिला

लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की तलाश के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने उसकी काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला।

सदमे में परिवार

मृतक उमेश की दो शादियां हुई थीं। लेकिन उसके खराब व्यवहार से दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गईं। फिलहाल परिवार में उसकी मां तथा बड़े भाई – भाभी हैं। शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में मातम मच गया। मां की चित्कार से पूरा गांव गमगीन है। गांव के लोग इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।

Related posts

कस्तूरबा गांधी विद्यालय का हाल : वार्डन सहित 6 स्टॉफ मिले गैरहाजिर, एसपी संग पहुंचे डीएम ने सभी पर की कार्रवाई

Shweta Sharma

Deoria News : अचानक जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण करने पहुंची विधिक सचिव, दिया ये फीडबैक

Abhishek Kumar Rai

बिहार में कैबिनेट का गठन : 31 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, राजद के 16 एमएलए बने मिनिस्टर, देखें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

Sunil Kumar Rai

Syama Prasad Mukherjee Birth Anniversary : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर देवरिया आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

पौधरोपण में पूर्वांचल का सोनभद्र और बुंदेलखंड का झांसी बना नजीर : शीर्ष में शामिल हुआ कुशीनगर, जानें जिलेवार आंकड़ें

Rajeev Singh

यूपी : 40 लाख से ज्यादा किसानों को योगी सरकार ने दिया तोहफा, पूर्वांचल के इन जिलों में पहुंचा जल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!