खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया पुलिस ने 195 पेटी अवैध शराब पकड़ा, 5 गिरफ्तार, डीसीएम और महंगी गाड़ियों से हो रहा कारोबार

Deoria News : देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS) की अगुवाई में जनपद पुलिस शराब माफिया और तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इससे शराब माफिया और इस अवैध काले कारोबार में शामिल तस्करों की कमर टूट गई है।

शनिवार को प्रभारी एसओजी देवरिया व थानाध्यक्ष खुखुन्दू पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान उन्होंने मुखबिर की सूचना पर मुसैला चौराहे के पास से एक सेन्ट्रो वाहन से 2 अभियुक्तों 1.अजीत कुमार यादव पुत्र बलबीर सिंह निवास नकटपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद फरुखाबाद और 2.विपिन कुमार सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवास बडाडी एकावन टोला थाना तरवाडा जनपद सिवान (बिहार) से कुल कुल 16 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया।

डीसीएम से हो रही तस्करी

इसी टीम ने 1 डीसीएम ट्रक से 03 व्यक्तियों 3.विरेन्द्र मिश्रा पुत्र स्व विक्रमा मिश्रा निवास रीट थाना एकमा जनपद छपरा (बिहार) 4.कप्तान सैनी पुत्र कमल सिंह सैनी निवास न्यू पालम विहार थाना बजगेडा जिला गुरुग्राम (हरियाणा) 5.पंकज पुत्र हरेन्द्र शर्मा निवासी जोहरीपुर एक्सटेन्शन दिल्ली थाना गोकुलपुरी दिल्ली को गिरफ्तार करते ट्रक वाहन से कुल 179 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया।

15 लाख की शराब बरामद

पुलिस टीम अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए वाहन व अवैध अंग्रेजी शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर रही है। बरामदशुदा हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 15 लाख रुपये एवं बरामद सेन्ट्रो व डीसीएम ट्रक की कीमत लगभग 19 लाख रुपये है।

34 लाख कीमत है

इस प्रकार पुलिस टीम ने 1 चार पहिया वाहन सेन्ट्रो व 1 ट्रक डीसीएम वाहन से कुल 195 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल बरामदगी कीमत 34 लाख रुपये) बरामद करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

DEORIA BREAKING : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दो पंचायत सचिवों को सस्पेंड किया, जांच में गड़बड़ी मिलने पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

Deoria News : वरिष्ठ अफसरों से मिला भाजपा पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा और बनी ये सहमति

Satyendra Kr Vishwakarma

सांसद और डीएम ने सारथी वाहन को किया रवाना : गांव-गांव जाकर लोगों को करेंगे जागरूक, परिवार नियोजन का पढ़ाएंगे पाठ

Rajeev Singh

साल 2027 तक दलहन के मामले में आत्मनिर्भर होगा यूपी : इन उपायों से सरकार हासिल करेगी यह लक्ष्य

Rajeev Singh

DEORIA : 14 जुलाई को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, ये कंपनियां करेंगी भर्ती

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING : भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता मनोज तिवारी के साथ देवरिया में धक्का-मुक्की, देखें Viral Video

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!