खबरेंदेवरिया

बाढ़ से बेहाल बरहज : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने नाव से पहुंचाया राहत सामग्री

Deoria News : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश (Indian Red Cross Society Uttar Pradesh) की महासचिव डॉ हिमाबिन्दु नायक के निर्देश पर उपसभापति अखिलेन्द्र शाही के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के वालिंरटि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।

इसी क्रम में रविवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी देवरिया (Indian Red Cross Society Deoria) के अध्यक्ष, जिलाधिकारी देवरिया जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश पर सचिव अखिलेन्द्र शाही के नेतृत्व में वालिंटियर की टीम देवरिया जनपद के बरहज क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर जिला मुख्यालय से रवाना हुई।

बरहज पहुंचने पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल कोऑर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह की देखरेख में टीम ने क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बाढ़ पीड़ितों का सर्वे कर उनकी जानकारी प्राप्त की। उसके बाद संस्था के सदस्यों ने कई टीमें बनाकर स्टीमर और नाव के जरिए जगह-जगह राहत सामग्री का वितरण किया।

चारों तरफ बाढ़ की भयावहता डरा रही थी, तेज तेज लहरों से डर लग लग रहा था। लेकिन रेड क्रास सोसाइटी के योद्धाओं ने बाढ़ प्रभावित हर क्षेत्र में जाकर जरूरतमंदों में राहत सामग्री का वितरण किया।

राहत सामग्री वितरण अभियान में इंडियन रेडक्रास सोसायटी देवरिया के आजीवन सदस्य नवनीत अग्रवाल, अनिल तिवारी, मोहम्मद इमरान, विक्रमा जयसवाल, अवध किशोर चौधरी, गिरजेश श्रीवास्तव, बाल विनोद चौरसिया, लालजी गुप्ता, कयूम खान, छोटे छनमन, जमुना आदि सम्मिलित रहे।

Related posts

बड़ी खबर : हटेंगे कम आय देने वाले आरएम-एआरएम, परिवहन मंत्री ने यूपी रोडवेज की कायापलट के लिए दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया : युवक की मौत को आत्महत्या बता रही पुलिस, 4 दिन बाद तक दर्ज नहीं हुआ मामला, परिजनों ने लगाए ये आरोप

Satyendra Kr Vishwakarma

UP Election-2022 : आज देवरिया और कुशीनगर में राजनाथ सिंह करेंगे कैंपेनिंग, दी ये जानकारी

Abhishek Kumar Rai

बनकटा में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन : इस तिथि को सलेमपुर में हायरिंग करेंगी कंपनियां

Rajeev Singh

सीएम योगी की सख्ती पर बजाज ग्रुप ने चीनी मिलों को किया 1371 करोड़ का भुगतान : देवरिया के किसानों को भी मिली राहत, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

कमेटी करेगी भलुअनी मल्टीपरपज सीड स्टोर की जांच : डीएम देवरिया को निरीक्षण में मिलीं तमाम कमियां

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!