खबरेंदेवरिया

रेड क्रास सोसाइटी देवरिया का सेवा भाव : आगजनी से बेघर 4 परिवारों को दी छांव, वितरित की राहत सामग्री

Deoria News : देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र में आगजनी से चार झोपड़ियों के जलने से परिवार बेघर हो गए थे। इन सभी के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया (Indian Red Cross Society Deoria) ने तात्कालिक मदद उपलब्ध कराई। परिवारों को सिर ढकने के लिए तिरपाल और राहत सामग्री दी।

बताते चलें कि जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा सेमरा में 4 झोपड़ियों में भयंकर आग लग गई थी। इस कारण 4 परिवार बेघर हो गये।झोपड़ी में रखा सारा सामान आग लगने से पूरी तरह जल गया और वह खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

इंडियन रेडक्रास सोसायटी देवरिया के आजीवन सदस्य नवनीत अग्रवाल ने संस्था के सचिव व प्रदेश उप सभापति अखिलेन्द्र शाही को इसकी जानकारी दी। उन्होंने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष और जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) को इससे अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने उन परिवारों को तत्काल रेड क्रास की तरफ से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उनके निर्देश के अनुपालन में इंडियन रेड क्रास सोसायटी देवरिया के सचिव व प्रदेश उपसभापति अखिलेन्द्र शाही के निर्देशन में नवनीत अग्रवाल और अनिल कुमार तिवारी ने राहत सामग्री एकत्रित की।

संस्था के आजीवन सदस्य अवध किशोर चौधरी एवं गिरिजेश श्रीवास्तव राहत सामग्री के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और पीड़ित परिवारों को रेड क्रास की ओर से राहत सामग्री प्रदान की। रेडक्रास के स्वयंसेवक की अपनी भूमिका को पूरे दिल से निभाते हुए उन्होंने सिर्फ रेड क्रास की तरफ से राहत सामग्री देने की रस्म अदायगी नहीं की, बल्कि खुद उनकी जली झोपड़ियों को तिरपाल से ढंका। सदस्यों की इस सच्ची सेवा भावना की बदौलत ही रेड क्रास देवरिया अपनी अलग छवि बनाता है।

Related posts

श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिसंबर से शुरू होगा हवाई सफर : रात में भी होगी सकेगी एयरबस ए320 जैसे विशाल एयरक्राफ्ट की लैंडिंग

Sunil Kumar Rai

Deoria News : उसरा बाजार में खुलेगी बैंक ब्रांच, जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु की बैठक में दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

चिंताजनक : यूपी में मिले कोरोना के 500 से ज्यादा नए केस, शासन ने जारी की एडवाइजरी

Harindra Kumar Rai

Vikram Gokhle Death : दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन, हिंदी और मराठी सिनेमा में अमिट रहेंगे उनके किरदार

Abhishek Kumar Rai

होली के दिन दौरे पर रहे डीएम और एसपी : सेक्टर मजिस्ट्रेट मिले अनुपस्थित, एसडीएम से रिपोर्ट तलब

Swapnil Yadav

बड़ी खबर : यूपी विधानसभा में शुरू हुआ ‘नेवा एप्लीकेशन,’ माननीयों को मिलेंगी सहूलियत, जानें

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!