खबरेंदेवरिया

DEORIA : खाद्य विभाग ने देवरिया के 5 स्कूलों से लिया मिड डे मील का सैंपल, छात्रों को किया जागरूक

-समस्त तहसीलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मध्यान्ह भोजन का किया निरीक्षण

-पके पकाए भोजन का विश्लेषण के लिए गया नमूना

Deoria News : सहायक आयुक्त (खाद्य )-ll  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन  जनपद देवरिया रमेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के दिये गये निर्देश के क्रम में बुधवार को प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण तथा पके पकाए भोजन की गुणवत्ता जांच की गई।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के दिए गए आदेशों के क्रम में बुधवार को जनपद के समस्त तहसीलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया। टीम ने पके पकाए भोजन का नमूना लेकर विश्लेषण के लिए भेज दिया है।

बौद्ध शिक्षा संस्थान में लिया सैंपल

विस्तृत विवरण में सलेमपुर तहसील के बौद्ध शिक्षा संस्थान लघु माध्यमिक विद्यालय मनिहारी सलेमपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल ने तहरी का नमूना संग्रह कर उपस्थित 133 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा एवं स्वस्थ खानपान की आदतों के बारे में जागरूक किया।

सन्दीप कुमार श्रीवास्तव ने जागरूक किया

इसी प्रकार सदर तहसील के तिलई बेलवा प्राथमिक विद्यालय में रोस्टर अनुरूप तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए कुल 140 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सन्दीप कुमार श्रीवास्तव ने जागरूक किया।

तहरी का नमूना लिया

बरहज तहसील के परसिया अजमेर प्राथमिक विद्यालय में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ सुभेष कुमार ने कुल 133 विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के टिप्स बताए।

132 छात्रों को दिए टिप्स

रुद्रपुर तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत त्रिपाठी ने तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए 132 विद्यार्थियों को जागरूक किया।

रंजन कुमार श्रीवास्तव ने लिया सैंपल

भाटपार रानी तहसील में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव ने कम्पोजिट विद्यालय भाटपाररानी में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए 299 विद्यार्थियों को जागरूक किया।

अवगत कराया

इस कार्रवाई में कुल 5 मध्यान्ह भोजन के नमूने एकत्रित किए गए तथा कुल 806 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा के पहलुओं से अवगत कराया गया।

Related posts

बेटियों के हाथों में प्रदेश के परिवहन की स्टेयरिंग : महिला कंडक्टर्स और ड्राइवर्स संभाल रहीं यूपी रोडवेज की कमान

Swapnil Yadav

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले : पीएम मोदी के विजन और सीएम योगी के मिशन से विकास का नया अध्याय लिख रहा यूपी

Rajeev Singh

यूपी के शत प्रतिशत गांवों को मिला ओडीएफ प्लस का दर्जा : 88 लाख लोगों ने जन आंदोलन और श्रमदान में लिया भाग

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया के डीएसओ विनय कुमार सिंह का तबादला, 13 अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

देवरिया : युवक की मौत को आत्महत्या बता रही पुलिस, 4 दिन बाद तक दर्ज नहीं हुआ मामला, परिजनों ने लगाए ये आरोप

Satyendra Kr Vishwakarma

Teachers Day 2022 : 32 साल पहले के सहपाठियों ने शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया सम्मानित, नम हुई हर आंख, सोशल मीडिया पर की तैयारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!