खबरेंदेवरिया

खेती-किसानी : 31 जुलाई तक फसल बीमा कराएं किसान, बैंकों को देनी होगी ये जानकारी

फसल बीमा

Deoria News : जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana – PMFBY) के क्रियान्वयन के लिये अधिसूचना खरीफ 2022 जारी कर दी गयी है।

फसल बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2022 निर्धारित की गयी है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सभी किसानों के लिये स्वैच्छिक कर दी गयी है। जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए एग्रीकल्चर इन्शोरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया नामित है तथा अधिसूचित फसल धान, मक्का, अरहर एवं मूंगफली के लिए कृषकों को बीमित राशि का 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा।

24 जुलाई तक सूचना दें
“प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” सभी किसानों के लिये स्वैच्छिक कर दी गयी है। फसली ऋण लेने वाले ऋणी किसान यदि अपनी फसलों का बीमा नहीं कराना चाहते हैं, तो बैंक शाखा स्तर पर जहां से उनको फसली ऋण की सुविधा प्राप्त हुयी है, वहां वे 24 जुलाई 2022 तक लिखित रूप से अवगत करा दें। अन्यथा किसान के खाते से बैंक द्वारा प्रीमियम अनिवार्य रूप से काट लिया जायेगा।”

72 घंटे में दें सूचना
जो कृषक गैर ऋणी है, फसल बीमा कराना चाहते हैं, वे नजदीकी जन सेवा केन्द्र से सम्पर्क कर बीमा करा सकते हैं। फसल नुकसान की स्थिति में कम्पनी के टोल फ्री नम्बर 1800 889 6868 एवं सम्बन्धित बैंक, कृषि विभाग एवं क्राप इन्श्योरेन्स ऐप के माध्यम से 72 घण्टे के अन्दर फसल नुकसान की सूचना बीमा कम्पनी को पंजीकृत करा दें।

योजना का लाभ उठाएं
उन्होंने कृषकों से निवेदन किया है कि इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठायें।

Related posts

बड़ी खबर : कोविड प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद देगी योगी आदित्यनाथ सरकार, डीएम की अगुवाई में गठित होगी समिति, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

Gorakhpur Siliguri Expressway route map : देखें गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे का प्रस्तावित मैप, सभी जिलों में भूमि अधिग्रहण की प्रकिया शुरू

Sunil Kumar Rai

ज्यादा चार्ज लेने वाले सुविधा केंद्रों पर होगी कार्रवाई : डीएम ने मांगी लिस्ट, जानें तय शुल्क दरें

Sunil Kumar Rai

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत : पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को दिया ये भरोसा

Sunil Kumar Rai

नोएडा : एनईए ने ज्यादा बिजली बिल भेजने पर जताया विरोध, की ये मांग

Abhishek Kumar Rai

काशी में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा : शिवभक्तों के लिए बिछा रेड कार्पेट, बाबा भोले के दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु

Shweta Sharma
error: Content is protected !!