खबरेंदेवरिया

Deoria news : देवरिया में पीएम मोदी की जीवनी पर लगी प्रदर्शनी, सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन, भारी संख्या में देखने पहुंच रहे लोग

-सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व आधारित प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

-सदर सांसद ने किया उद्घाटन, कहा मोदी जी के नेतृत्व में देश कर रहा है नित नए कीर्तिमान स्थापित

-मोदी जी ने मां भारती का बढ़ाया गौरव : डॉ शलभ मणि त्रिपाठी

Deoria news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिवस के अवसर पर मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को कोतवाली रोड स्थित जीआईसी हॉल में ‘कृतित्व एवं व्यक्तित्व’ आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी से जुड़े विभिन्न पहलुओं को तस्वीरों के माध्यम से उकेरा गया है, जो आम जनमानस के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

सांसद ने किया उद्घाटन

प्रदर्शनी का उद्घाटन सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi MP) ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व से पूरे राष्ट्र को प्रेरणा मिलती है। उनके नेतृत्व में देश प्रगति के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अग्रणी स्थान है।

प्रधानमंत्री ने बढ़ाया मां भारती का मान : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी

सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी (Dr Shalabh Mani Tripathi MLA) ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व से सभी को प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां भारती का गौरव बढ़ाने में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। आज राष्ट्र उनके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अंतराष्ट्रीय क्षितिज पर चमक रहा है।

पीएम के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए : विधायक सभाकुंवर कुशवाहा

भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा (Sabha Kunwar Kushwaha MLA) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में देश अपनी बहुआयामी संस्कृति समरसता और विरासत को सँजोये हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हम सभी को पीएम के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके कृतित्व से प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए। समस्त माननीय जनप्रतिनिधियों ने जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवनी पर आधारित इस प्रदर्शनी को बढ़-चढ़ कर देखने की अपील भी की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर एडीएम (प्रशासन) गौरव श्रीवास्तव, डीआईओएस विनोद राय, प्रधानाचार्य जीआईसी प्रदीप कुमार शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित हुआ ब्लड डोनेशन कैंप

महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS) ने लोगों को ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे कई लोग होते हैं, जो नियमित तौर पर प्रतिवर्ष रक्तदान करते हैं। समाज को ऐसे लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश बरनवाल, सीएमओ डॉ राजेश झा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सीएम योगी ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ : जल्द पूर्वांचल से इस जानलेवा बीमारी का होगा सफाया

Sunil Kumar Rai

यूपी में वन्य जीवों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी : जैव विविधता पर 6 वर्षों की मेहनत का दिखने लगा बेहतर असर

Sunil Kumar Rai

Deoria News : धान क्रय एजेंसियों को दो दिन का अल्टीमेटम, काम पूरा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : शिक्षा परफॉर्मेंस रैंकिंग में यूपी पहले पायदान पर पहुंचा, जानें क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

परफॉर्म करने वाले स्वास्थ्यकर्मी ही करेंगे काम : देवरिया सीएमओ ने डीएम को सौंपी नॉन-परफॉर्मर्स की लिस्ट, होगा ये एक्शन

Swapnil Yadav

DEORIA : सीडीओ ने रामपुर गौनरिया और चैनपुर में अमृत सरोवर साइट का लिया जायजा, तकनीकी सहायक को दी चेतावनी, जानें क्यों

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!