खबरेंदेवरिया

ऑब्जर्वर रमाकांत पांडेय आईएएस ने परखीं देवरिया में चुनाव की तैयारियां : अफसरों संग किया दौरा, दिए ये आदेश

Deoria News : नगरीय निकाय निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत आगामी 4 मई को होने वाले चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों का तृतीय रेंडमाइजेशन प्रेक्षक एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रमाकांत पांडेय तथा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में संपन्न हुआ। रेंडमाइजेशन के माध्यम से दो नगर पालिका परिषद व 15 नगर पंचायतों के लिए कुल 585 पोलिंग पार्टी को बूथ का आवंटन किया गया है।

प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी सहित चार मतदान कार्मिक रहेंगे। इस प्रकार तृतीय रेंडमाइजेशन के माध्यम से कुल 2,340 मतदान कार्मिकों को बूथों का आवंटन किया गया है। 260 मतदान कार्मिक आकस्मिक परिस्थितियों हेतु रिजर्व रखे गए हैं। रेंडमाइजेशन दौरान प्रेक्षक महोदय रिजर्व में लगे पार्टियों का बूथवार आवंटन,रुट चार्ट आदि की जानकारी ली गई।

ऑब्जर्वर रमाकांत पांडेय ने निर्देशित किया कि उक्त सूची सभी आरओ/ उप जिला मजिस्ट्रेट को उपलब्ध करा दी जाए, ताकि मतदान पार्टियां गंतव्य स्थान पर पहुंचने की जानकारी मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने मतदान पार्टियों के भोजन आदि की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि मतदान पार्टियों द्वारा किसी का आतिथ्य स्वीकार न किये जाने के सम्बन्ध में अवगत करा दिया जाय। डियूटी कार्ड वितरण के सम्बन्ध में भी मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने बताया कि कुल 197 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां बने 585 बूथों पर 5,07,303 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में मतदान को पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की कोई चूक न हो, इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चुनाव कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक नगर निकाय में एक-एक पिंक बूथ बनाए गए हैं, जहां पोलिंग पार्टी की सभी सदस्य महिलाएं होगी।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्णानंद यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी अमरेश कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

प्रेक्षक ने किया पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के समस्त 17 नगर निकायों के लिए नामित प्रेक्षक एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रमाकांत पांडेय, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मंगलवार शाम को पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पोलिंग पार्टी रवानगी से पूर्व आवश्यक दस्तावेजों का मिलान अनिवार्य रूप से कर लें। दिए गए रूट चार्ट एवं निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मौसमी बदलाव के दृष्टिगत आवश्यक तैयारी करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

रियल एस्टेट में उछाल : 1 करोड़ से ज्यादा कीमत के अपार्टमेंट की बिक्री डेढ़ गुना बढ़ी, इन 7 शहरों में रुचि दिखा रहे खरीदार

Abhishek Kumar Rai

एक साल बेमिसाल उत्सव का समापन : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने भाजपा किसान मोर्चा की सराहना की, आखिरी दिन कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

Sunil Kumar Rai

12 नवंबर को लगेगी लोक अदालत : साल के अंतिम आयोजन में सुलझाए जाएंगे वाद, हुई तैयारी

Rajeev Singh

मिशन मोड पर गड्ढा मुक्त होंगी देवरिया की सड़कें : कृषि मंत्री ने हर विभाग को दी जिम्मेदारी, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

देवरिया में जल निगम के सहायक अभियंता निलंबित : इस वजह से हुई कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : देवरिया में मामूली कहासुनी में पड़ोसियों ने महिला को लहूलुहान किया, बाद में मौत, 4 पर केस दर्ज

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!