खबरेंदेवरिया

Deoria News : दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने नए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को दी शुभकामनाएं, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Deoria News : उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी (Chaudhary Bhupendra Singh) को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर एक दूसरे को मिठाई खिला एवं पटाखा फोड़ कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि भूपेन्द्र चौधरी भाजपा के बूथ स्तर से काम करते हुये इस स्थान तक पहुंचे हैं। इनके नेतृत्व में भाजपा उत्तर प्रदेश नई ऊंचाई को छुयेगा।

ये हुए शामिल
इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, प्रेम अग्रवाल, रमेश वर्मा, जीवन लाल बरनवाल, अम्बिकेश पाण्डेय, धनुषधारी मणि त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह आजाद, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, गोविन्द मणि, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, अखिलेश जायसवाल, दीपक वर्मा, भुनेश्वर मिश्र, त्रिवेणी गुप्ता, रामदास मिश्र, अखिलेश मिश्र, नितेश सिंह, अजित मिश्र, अजय नांगलिया, दुर्गेश सिंह, रामशंकर, विजय पटेल आदि रहे।

सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं
भूपेन्द्र सिंह चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद देवरिया डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi) ने भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय के जरिए शुभकामनाएं देते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का सम्मान और बढ़ेगा। भाजपा का उत्तर प्रदेश में और अधिक विस्तार होगा। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष पहली बार पश्चिम क्षेत्र से बने भूपेन्द्र चौधरी बहुत ही सहज और सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं।

नये कीर्तिमान स्थापित करेगी
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने कहा कि निश्चित ही भूपेन्द्र चौधरी के अनुभव और कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन और प्रभावी होकर उत्तर प्रदेश में सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करेगी। हम उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हैं।

Related posts

देवरिया : भाजपा ने जेपी नड्डा को भेजा धन्यवाद पत्र, जिलाध्यक्ष ने किया पोस्ट

Abhishek Kumar Rai

मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की देखीं तैयारियां : 25 मई से 3 जून तक यूपी के चार प्रमुख शहरों में होगा आयोजन

Rajeev Singh

12 नवंबर को लगेगी लोक अदालत : साल के अंतिम आयोजन में सुलझाए जाएंगे वाद, हुई तैयारी

Rajeev Singh

दूसरे के नाम पर परीक्षा देने आया मुन्ना भाई : देवरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस टेक्नीक से पकड़ा गया

Satyendra Kr Vishwakarma

रणविजय सिंह बघेल बने अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव : अमित सिंह बबलू और अमित सिंह सिट्टू को मिली ये जिम्मेदारी

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी : सड़क दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर सीएम सख्त, चूके अफसर तो होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!