खबरेंदेवरिया

भूपेंद्र और निर्मला ‘दिशा’ के सदस्य नामित : देवरिया भाजपा ने किया स्वागत

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी देवरिया के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह निवासी भुजौली कालोनी तथा जिला मंत्री निर्मला गौतम निवासी अम्बेडकर नगर,भीखमपुर रोड को जिला सतर्कता निगरानी समिति “दिशा” का सदस्य नामित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर दोनों को माला पहना स्वागत किया।

इस दौरान दोनों ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी हमें मिली है, उसका पूरी ईमानदारी,निष्ठा और कुशलता से निर्वहन किया जायेगा। यह दायित्व केवल एक जिम्मेदारी नहीं है। यह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान है। ऐसा केवल भाजपा और भाजपा की सरकार में ही सम्भव है। ऐसे निर्णयों से पार्टी के कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान और मनोबल बढ़ता है।

स्वागत करने वालों में अरुण सिंह, राजेश मिश्र, गंगा कुशवाहा, संजय सिंह एडवोकेट, कृष्णनाथ राय, रविन्द्र किशोर कौशल, अम्बिकेश पाण्डेय, सीमा जायसवाल, संजय पाण्डेय, बृजेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह, अभयानंद तिवारी, राम जोखन निषाद, नवीन सिंह, रामदास मिश्र, काशीपति शुक्ला, तेज बहादुर पाल, मारकंडेय गिरी, राजन सोनकर आदि रहे।

दोनों के मनोनयन पर जिलाध्यक्ष भाजपा अन्तर्यामी सिंह, जिला सतर्कता निगरानी समिति के अध्यक्ष सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सांसद कमलेश पासवान, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, विधायक जयप्रकाश निषाद, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, विधायक दीपक मिश्र शाका, विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, पूर्व एमएलसी महेन्द्र यादव, विजय कुमार दूबे, मारकंडेय शाही, अनिरुद्ध मिश्र, विजय बहादुर दूबे, विशम्भर मिश्र आदि ने प्रसन्ता व्यक्त की और शुभकामनाएं दीं।

Related posts

शलभ मणि त्रिपाठी के एक साल : विशाल सोलर प्लांट से विद्युत उत्पादन में आत्मनिर्भर हुआ देवरिया, सुरौली थाने की पड़ी नींव

Rajeev Singh

गांव की मिट्टी और अक्षत एकत्र कर सौंपा कलश : देशभक्ति नारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र

Sunil Kumar Rai

BRD Inter College में अंधेरे में चल रही थी क्लास : जांच करने पहुंचे डीएम हुए हैरान, तुरंत लगवाए बल्ब और…

Sunil Kumar Rai

पिपरा चंद्रभान गौ संरक्षण केंद्र में मिलीं तमाम खामियां : सीडीओ ने केयर टेकर पर की कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

Yoga Day 2022 : देवरिया में 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रहा खास, डीएम ने लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

Deoria News : फंड की कमी से रुका आंगनवाड़ी भवन का निर्माण, ग्राम प्रधान ने सीडीओ को दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!