खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : मेगा कैम्प में 2979 लाभार्थियों को करोड़ों का लोन वितरित, डीएम ने किया उद्घाटन

Deoria News : तकनीकी विकास से बैंकिंग सेवाओं की पहुंच आमजन तक पहुंची है और वित्तीय समावेशन की प्रक्रिया तेज हुई है। बैंक माइक्रो लोन के माध्यम से बड़ी आबादी को गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उक्त बातें जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सेंट्रल बैंक की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, पुरुषोत्तमपुर में आयोजित मेगा क्रेडिट कैम्प का उद्घाटन करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि तकनीकी विकास के साथ-साथ बैंकों का दायरा बढ़ा है और दबाव कम हुआ है। स्मार्टफोन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति उन वित्तीय सेवाओं को मिनटों में पा लेता हैं, जिन्हें पाने में पहले उन्हें घंटों लगते थे। सरकार पीएम स्वनिधि, ओडीओपी, पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एनआरएलएम, केसीसी, मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है।

प्रगति दर्ज करेगा

उन्होंने कहा कि बैंकर्स के सक्रिय सहयोग से इन योजनाओं को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित कर लोगों को स्वरोजगार के लिए अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। बैंकों को प्राइमरी सेक्टर लेंडिंग के साथ-साथ माइक्रो लोन प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि जनपद में बैंकर्स ने विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद विभिन्न योजनाओं में शत-प्रतिशत से अधिक की प्रगति दर्ज करेगा।

विकास में सहयोग करें

सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख राजेश देशपांडे ने जनपद के विकास में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने अन्य बैंकों से भी आह्वान किया कि वे जनपद को विकास के पथ पर आगे ले जाएं और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बैंक की योजनाओं को पहुंचाएं।

87 करोड़ रुपये दिए गए

सेंट्रल बैंक के मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद के विकास एवं ऋण जमा अनुपात में वृद्धि के लिए यह जनपद स्तरीय मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें का क्रेडिट कैंप में 2979 लाभार्थियों को 87 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गई।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर शोध अधिकारी संस्थागत वित्त जय गोविंद प्रसाद, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड संचित सिंह, बड़ौदा यूपी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक याद राम, अग्रणी जिला प्रबंधक अरुणेश कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राकेश कुमार एवं निदेशक आरसेटी नीरज अस्थाना सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।

Related posts

इन बूथों पर SIR में हासिल हुआ लक्ष्य : डीएम दिव्या मित्तल ने बीएलओ और सुपरवाइजर्स को किया सम्मानित, ऐसे बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

‘5टी’ के मंत्र से हो रहा यूपी का विकास : ODOP से बढ़ा निर्यात, IFS अधिकारियों से बोले सीएम योगी

Swapnil Yadav

AKTU : कुलपति प्रो पीके मिश्रा ने स्टार्टअप को लेकर बनाई रणनीति, छात्रों को ऐसे सक्षम बनाएंगे संस्थान

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : गौरी बाजार मॉडल ब्लॉक के रूप में होगा विकसित, 75 पैरामीटर्स पर होंगे विकास कार्य, जानें शासन का पूरा प्लान

Harindra Kumar Rai

Agnipath Scheme Protest : पूर्वोत्तर रेलवे ने 34 ट्रेनें निरस्त की, 2 शॉर्ट टर्मिनेट और 19 ट्रेनें नियंत्रित हुईं, देखें लिस्ट

Harindra Kumar Rai

Deoria News : विकसित भारत संकल्प यात्रा में सांसद रविंदर कुशवाहा ने लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!