खबरेंदेवरिया

DEORIA : ग्राम समाधान दिवस पर सीडीओ ने इस गांव का किया दौरा, इतनी शिकायतें निस्तारित हुईं

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी (chief development officer) रवींद्र कुमार ने मंगलवार को ग्राम समाधान दिवस के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ाडीह, विकास खंड देवरिया सदर का निरीक्षण किया।

17 आवेदन मिले

निरीक्षण में ग्राम सचिव ओम प्रकाश गुप्ता, ग्राम प्रधान रामानुज तिवारी, पंचायत सहायक प्रियंका प्रजापति, रोजगार सेवक हरि प्रताप शर्मा और लेखपाल राकेश राय सहित विभिन्न ग्रामवासी उपस्थित थे। निरीक्षण के समय तक कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिससे संबंधित पंजिका में अंकित किया गया था। पंजिका के अनुसार पंचायती राज विभाग के 10 राजस्व के 4, पुलिस विभाग के 2 एवं विकास से संबंधित एक मामले प्राप्त हुए।

16 का निस्तारण हुआ

16 आवेदन पत्रों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया है। एक आवेदन पत्र खतौनी में नाम सुधार करने के संबंध में है, जिसका निस्तारण उप जिलाधिकारी स्तर से किया जाना है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि आवेदन पत्र उप जिलाधिकारी देवरिया के समक्ष प्रस्तुत कार्य किया जाए, ताकि उसका निस्तारण किया जा सके।

Related posts

5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला प्रदेश यूपी : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की इन पंक्तियों से समझें सरकार की मंशा

Laxmi Srivastava

क्या फिर टलेंगे यूपी में निकाय चुनाव ! हाईकोर्ट ने 4 दिन में OBC आयोग की रिपोर्ट अपलोड करने को कहा

Abhishek Kumar Rai

चिंताजनक : यूपी में मिले कोरोना के 500 से ज्यादा नए केस, शासन ने जारी की एडवाइजरी

Harindra Kumar Rai

3 महीने से ठप बंजरिया आईटीआई का काम : नाराज जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को किया ब्लैक लिस्ट

Sunil Kumar Rai

Kakori Train Action : 4600 रुपये की लूट के लिए 4 क्रांतिकारियों को फांसी, 40 पर चला मुकदमा, पढ़ें पूरी घटना

Satyendra Kr Vishwakarma

इन उपायों से लंपी स्किन डिजीज से मवेशियों को बचाएं : डीएम ने की अंतर विभागीय बैठक, दी ये जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!