खबरेंदेवरिया

देवरिया के 92 धान क्रय केंद्र प्रभारियों को चेतावनी : आधा दर्जन अफसरों को नोटिस, प्राथमिकता के कामों में पिछड़ा जनपद

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्य सचिव से निर्धारित शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के स्थिति की समीक्षा की गयी।

धान क्रय की समीक्षा में पाया गया कि जनपद में कुल 92 क्रय केन्द्रों पर धान की कम खरीदारी की गयी है। इसके लिए सभी केन्द्र प्रभारियों को चेतावनी देने के लिए उप सम्भागीय विपणन अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया। डिप्टी आरएमओ को यह भी निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन धान क्रय की समीक्षा जाए।

देवरिया कसया जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, भूमि विकास बैंक की आरसी की वसूली मात्र 11.57 प्रतिशत पायी गयी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, देवरिया को कम वसूली होने के कारण चेतावनी जारी किया गया। साथ ही वसूली के संबंध में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) देवरिया की अध्यक्षता में नियमित बैठक कराने के निर्देश दिये गये।

कन्या सुमंगला योजना प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या के सापेक्ष अग्रसारित आवेदन पत्रों की संख्या में अन्तर पाया गया। अन्तर के बारे में उपस्थित प्रतिनिधि ने कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया कि फाइलें किस स्तर पर लम्बित हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी के अनुपस्थित रहने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।

जल जीवन मिशन (ग्रामीण) में ओवरहैण्ड टैंक की कार्य की प्रगति बहुत ही धीमी है। इसके लिए दोनों कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस देने के लिए अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) को निर्देशित दिया गया। यह भी निर्देशित किया गया कि पाइपलाइन कार्य की प्रगति बढ़ाई जाए। पीएम किसान योजना में आधार सीडिंग शत-प्रतिशत है। पीएम किसान भू-अंकन में 92.34 प्रतिशत प्रगति पायी गयी।

कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत एसटीटी में प्रशिक्षण प्रदाता पंख परिधि फाउडेंशन व एसएमडी टेक्नोलॉजी 216 लक्ष्य के सापेक्ष 108 प्रशिक्षणार्थियों को नामांकित कराया गया है, जो प्रगति खराब पायी गयी। खराब प्रगति के लिए प्रशिक्षण प्रदाता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए प्रधानाचार्य आईटीआई देवरिया को निर्देशित किया गया। 

स्कूलों की रंगाई-पुताई की समीक्षा में पाया गया कि विकास खण्ड बैतालपुर में 34, बरहज में 34, भटनी में 20, भागलपुर में 42, लार में 50, सलेमपुर में 24, देवरिया सदर में 47, भलुअनी में 70 विद्यालयों में रंगाई-पुताई कराया जाना अवशेष है।

सीडीओ ने कहा, परिलक्षित होता है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। एक सप्ताह के अन्दर सभी चिन्हित विद्यालयों की रंगाई-पुताई का कार्य कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया।

परिषदीय शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रॉन आवंटन में विकास खण्ड बैलापर में 12, देवरिया सदर में 33, गौरीबाजार में 35, सलेमपुर में 09 अभी भी अवशेष है। जिसके लिए संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया को निर्देशित किया गया।

Related posts

यूपी में वन्य जीवों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी : जैव विविधता पर 6 वर्षों की मेहनत का दिखने लगा बेहतर असर

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : मुख्यालय से गायब 4 बीडीओ और 8 एडीओ का कटा वेतन, डीएम ने लिया ये एक्शन

Sunil Kumar Rai

Deoria News : बेटे की पिटाई से आहत मां ने पुल से नदी में लगाई छलांग, एक किलोमीटर दूर पड़ी मछुआरों की निगाह

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में दुःखद घटना : मोबाइल चोरी के आरोप से आहत किशोरी ट्रेन के सामने कूदी, जांच में जुटी पुलिस

Rajeev Singh

खुशखबरी : 36 हजार पदों पर जल्द भर्ती शुरू करेगी योगी सरकार, सीएम ने तय की डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : योगी सरकार ने इस तरह पूरे किए अन्नदाता के सपने, पूर्वांचल को मिला बड़ा तोहफा, पढ़ें खास रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!