खबरेंदेवरिया

Deoria News : सीडीओ ने कृषि विभाग की समीक्षा में दिए ये आदेश, एक सप्ताह में काम पूरा कराएं जिम्मेदार

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) की अध्यक्षता में विकास भवन के गांधी सभागार में कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

खाद एवं बीज की समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि सहकारिता विभाग के समितियों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध रहे, ताकि कहीं से कोई शिकायत न प्राप्त हो।

100 फीसदी काम हो

कृषि विभाग के अन्य योजनाओं जैसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, फसल विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सोलर पम्प योजना की समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी ने आदेश दिया कि समय रहते लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति की जाये।

7 दिन में पूरा हो काम

उन्होंने उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा में 7 दिनों के अन्दर विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के लिए निर्देशित किया एवं अगली बैठक में सम्पूर्ण लाभार्थियों का चयन योजनाओं में करते हुए प्रगति प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

कड़ी चेतावनी दी

मत्स्य विभाग योजना के समीक्षा के समय प्रगति काफी कम पायी गयी, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मत्स्य अधिकारी को केसीसी की प्रगति एवं तालाब पट्टों के 1 प्रगति कम पाये जाने पर कड़ी चेतावनी दी।

44 नलकूप बंद हैं

नलकूप संचालन की समीक्षा में पाया गया कि जनपद में 16 नलकूप यांत्रिक दोष से एवं 28 नलकूप विद्युत दोष से कुल 44 नलकूप बन्द हैं, जिसे 02 दिन के अन्दर ठीक कराने के लिए अधिशासी अभियन्ता नलकूप एवं अधिशासी अभियन्त विद्युत खण्ड को निर्देशित किया गया। ठीक न होने की दशा में इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

बैठक में उप कृषि निदेशक विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी मो मुजम्मिल सहित कृषि विभाग एवं कृषि से सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

UP Elections 2022: अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर बवाल, सीएम योगी और बसपा प्रमुख मायावती ने बोला हमला

Sunil Kumar Rai

पीएम मोदी ने काशी को दी 1780 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात : योगी सरकार की तारीफ कर दिया ये संदेश

Rajeev Singh

VIDEO : कुशीनगर में अजय कुमार लल्लू ने जल सत्याग्रह किया, जयराम वर्मा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की

Sunil Kumar Rai

देवरिया में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस : जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : टीमों ने 6 स्कूलों में मिड डे मील का सैंपल लिया, बच्चों को किया जागरूक

Harindra Kumar Rai

अब देवरिया में होगी मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल की मरम्मत : डीएम की पहल पर एलिम्को ने शुरू किया सर्विस सेंटर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!