खबरेंदेवरिया

Deoria News : पेंशन योजना में पिछड़े ब्लाकों को सीडीओ ने दी 2 दिन की मोहलत, इन स्कीम में हो रही ढिलाई

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बुधवार को गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन में प्रगति की समीक्षा की।

वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार प्रमाणीकरण में विकास खण्ड भागलपुर, बरहज, भाटपाररानी, देवरिया सदर, देसही देवरिया, रामपुर कारखाना व बैतालपुर में आधार की प्रगति सबसे कम है। सभी खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन त्वरित गति से आधार प्रमाणीकरण करायें।

पिछड़े ये ब्लाक

प्रगति से प्रत्येक दिवस जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया गया। कन्या सुमंगला योजना योजनान्तर्गत विकास खण्ड भटनी, देवरिया सदर, गौरी बाजार, लार व बैतालपुर में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया। जिन्हें 2 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।

2 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश   

निराश्रित महिला पेंशन / विधवा पेंशन विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड भटनी व गौरी बाजार में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया। जिन्हें 2 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।

पोर्टल पर 66 आवेदन लम्बित

आनलाईन शादी अनुदान (अल्पसंख्यक वर्ग) अल्पसंख्यक शादी अनुदान योजनान्तर्गत खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर 66 आवेदन लम्बित है। सभी खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि 2 दिन के अन्दर ऑनलाइन अग्रसारित करते हुए जांचोपरान्त पात्र आवेदन पत्रों को सम्बन्धित कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

अजब गजब होली : रंगों के त्योहार को मनाने के 21 तरीके जान रह जाएंगे दंग

Swapnil Yadav

घर बैठे बनवाएं परिवार आईडी : हर फैमिली की होगी खास आईडी, ऐसे हर घर को रोजगार का लक्ष्य पूरा करेगी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

Deoria News : जिले के राशन कार्ड धारकों की जांच शुरू, 550 अपात्र लाभार्थियों ने किया सरेंडर, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : सीडीओ रवींद्र कुमार की किसानों से अपील, सभी कराएं फसल बीमा, इन केंद्रों पर करें संपर्क

Sunil Kumar Rai

देवरिया में तीन विभागों के टैक्स अधिकारियों को नोटिस जारी : एडीएम वित्त ने आबकारी विभाग से भी मांगा जवाब, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : कोविड प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद देगी योगी आदित्यनाथ सरकार, डीएम की अगुवाई में गठित होगी समिति, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!