खबरेंदेवरिया

देवरिया के 10 ब्लॉक में जीरो रिकवरी : पिछले साल रहा लाखों का बकाया, सीडीओ ने लिया ये एक्शन

Deoria News : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) की अध्यक्षता में मंगलवार को समस्त खण्ड विकास अधिकारी/ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों के साथ सोशल ऑडिट की समीक्षा बैठक की गई।

समीक्षा बैठक में जिला विकास अधिकारी / उपायुक्त श्रम रोजगार और जिला सोशल ऑडिट कोआर्डिनेटर भी उपस्थित रहे। जिसमें वित्तीय वर्ष 2019-20, 2021-22 व 2022-23 में किये गये सोशल ऑडिट के दौरान पाये गये प्रकरणों की समीक्षा विकास खण्डवार किया गया। इसमें वित्तीय अनियमितता, वित्तीय विचलन, प्रक्रिया का उल्लंघन व शिकायत से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों के निस्तारण किए जाने के लिए निर्देशित किया गया।

विगत वर्षों के वित्तीय अनियमितता के संबंध में विकास खण्ड लार में मु0 2813700.00 और बरहज में मु0 25401.00 वसूली के लिए लम्बित हैं। सीडीओ ने संबंधित खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त वित्तीय प्रकरण वसूली योग्य को वसूली कर जमा पर्ची साक्ष्य के रूप में उपायुक्त श्रम रोजगार को जमा करें।

उन्होंने-
-विकास खण्ड लार में नियुक्त अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कि संविदा समाप्ति की पत्रावली प्रस्तुत करने एवं
-विकास खण्ड रामपुर कारखाना के अनुपस्थित पाये गये अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी का मानदेय अदेय एवं
-विकास खण्ड देवरिया सदर के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को विकास खण्डों की आयोजित चौपाल में प्राप्त आपत्तियों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

विकास खण्ड भागलपुर के खण्ड विकास अधिकारी / अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को विकास खण्ड में प्राप्त वित्तीय विचलन के प्रकरण पर मनरेगा एसओपी के अनुसार एफआईआर कराने के लिए खण्ड विकास अधिकारी भागलपुर को निर्देशित किया गया।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में वित्तीय अनियमितता के कुल मु0 2583579.00 का प्रकरण पाया गए हैं, जिसमें विकास खण्ड बैतालपुर, बनकटा बरहज, भागलपुर, भटनी, गौरीबाजार, लार, पथरदेवा, रूद्रपुर व सलेमपुर में वसूली शून्य पाया गया। इन्हें कठोर चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि दो दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत वसूली कराना सुनिश्चित करें। साथ ही वित्तीय विचलन के निस्तारण के लिए समस्त खण्ड विकास अधिकारी को अभिलेख प्रस्तुत किये जाने का निर्देश दिया।

Related posts

नोएडा : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र बने ‘‘थिनक्यूबेटर 2022’’ के विजेता, 32 टीमों ने लिया हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

Operation AAHT : आरपीएफ ने ऑपरेशन आहट चला कर 183 नाबालिगों को बचाया, 47 मानव तस्कर पकड़े गए, जानें कैसे मिली कामयाबी

Abhishek Kumar Rai

यूपी में बढ़ी वन्य जीवों की संख्या : प्रदेश को ईको-टूरिज्म का केंद्र बनाएगी योगी सरकार, पढ़ें पूरा प्लान

Rajeev Singh

रिश्वत लेते राजस्व लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार : एंटीकरप्शन टीम ने प्लान बना कर पकड़ा

Satyendra Kr Vishwakarma

क्रय केंद्र पर डीएम और एसपी : विधि-विधान से पूजा के बाद शुरू हुई धान की खरीद, दोनों अधिकारियों ने पहले किसान का किया स्वागत, VIDEO

Sunil Kumar Rai

खास खबर : नई औद्योगिक नीति से निवेशकों को लुभाएगी योगी सरकार, 100 दिन में शुरू होगा ये खास मिशन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!