खबरेंदेवरिया

देवरिया में 119 कर्मचारी मिले गैरहाजिर : सीडीओ ने वेतन रोका, सभी विभागाध्यक्षों से जवाब तलब, देखें ब्लॉकवार अनुपस्थिति

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (Deoria CDO Ravindra Kumar) ने गुरुवार को पूर्वाह्न 10.20 बजे समस्त विकास खण्डों से व्हाट्सअप के माध्यम से उपस्थिति पंजिका मंगाकर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की।

इसमें ब्लॉक –
-रामपुर कारखाना से 5
-रुद्रपुर से 1
-गौरी बाजार से 9
-सदर से 17
बरहज से 9
भागलपुर से 5
भाटपाररानी से 8
भटनी से 5
बैतालपुर से 2
सलेमपुर से 11
तरकुलवा से 14
बनकटा से 7
भलुअनी से 11
लार से 9 तथा
देसही देवरिया से 6 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।

मुख्य विकास अधिकारी ने 119 अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों का आज का वेतन अवरुद्ध किया है। उन्होंने संबंधित कार्यालयाध्यक्षों और खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी संस्तुति सहित स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करें।

डीएम ने बुधवार को जांच की थी
इससे पहले जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) के नेतृत्व में बुधवार की सुबह 10.10 बजे जिला पंचायत परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों में उपस्थिति जांचने के लिए सघन अभियान चलाया गया। जिला पंचायत कार्यालय, राज्य कर विभाग, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों के दर्जनों कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

डीएम के निरीक्षण में जिला पंचायत कार्यालय के परमात्मा सिंह लेखाकार, राजेश कुमार तिवारी अनुभागीय लिपिक, मंजू सिंह वरिष्ठ लिपिक, रेखारानी वरिष्ठ लिपिक, पवन कुमार वर्मा कम्प्यूटर ऑपरेटर, रामबालक लिपिक, शैलेन्द्र कुमार गौड़ लिपिक, कुसुम भारती अनुपस्थित पायी गयी। सरदार चतुर्थ श्रेणी कर्मी (आकस्मिक अवकाश किन्तु कारण स्पष्ट नहीं होने पर) इनका भी स्पष्टीकरण तलब किये जाने का निर्देश दिया गया।

Related posts

बलटिकरा में एक्शन में डीएम : पंचायत सहायिका सस्पेंड, एडीओ सहित इन अफसरों पर भी कार्रवाई, VIDEO

Harindra Kumar Rai

Deoria News : जिले के राशन कार्ड धारकों की जांच शुरू, 550 अपात्र लाभार्थियों ने किया सरेंडर, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : सीडीओ ने बारिश से टूटे कुर्ना लिंक नाले का किया स्थलीय निरीक्षण, इंजीनियर्स ने बताई ये वजहें, लैब में होगी टेस्टिंग

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : दोयम दर्जे की ईंट से बन रहा गवर्मेंट आईटीआई, गेट बनाने में हुई तकनीकी गड़बड़ी, डीएम ने टीम गठित कर मांगी रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

देवरिया में 28 फरवरी से शुरू हुआ रोजगार मेला : 5 ब्लॉक में इन तिथियों पर लगेगा

Abhishek Kumar Rai

एक ही बॉक्स में डाले जाएंगे अध्यक्ष और सदस्य पद के मतपत्र : 585 बूथों के लिए आवंटित हुईं…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!