खबरेंदेवरिया

देवरिया : पूर्व बीडीओ और बखरा खास के पूर्व प्रधान समेत 4 पर केस दर्ज, जानें वजह

Deoria News : जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के देवरिया के जिलाधिकारी का पदभार संभालने के बाद से जनपद में लापरवाही और भ्रष्टाचार में शामिल अफसरों और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है। अब गौरी बाजार के बखरा खास में भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व बीडीओ, सचिव, पूर्व प्रधान और अवर अभियंता के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एडीओ पंचायत ने इन सभी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी।

दरअसल जिला प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि गौरी बाजार के बखरा खास में सामुदायिक शौचालय और अन्य निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। इसका संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने 12 मई को मौके का मुआयना किया। जांच में यहां बन रहे सामुदायिक शौचालय का निर्माण मानक के खिलाफ मिला। साथ ही शौचालय का निर्माण बाकी है, इस वजह से ग्रामीण इसका उपयोग नहीं कर पा रहे थे।

पैसे की निकासी हुई
अवर अभियंता पर भी काम पूरा हुए बिना ₹325000 का मानांक करने का आरोप है। जांच में पाया गया कि ग्राम निधि खाता प्रथम से 21 सितंबर 2020 को 1,24,234 और 27 मार्च 2021 को खाते से 3,22,719 रुपए की निकासी हुई। जबकि निर्माण कार्य पूरे नहीं हुए। इस पर एक्शन लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने एडीओ पंचायत को पूर्व प्रधान और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया था।

इनके खिलाफ हुआ एक्शन
एडीओ पंचायत अंबिका प्रसाद की तहरीर पर गौरी बाजार पुलिस ने शनिवार को तत्कालीन बीडीओ संजय कुमार पांडे, तत्कालीन ग्राम सचिव सतीश कुमार, अवर अभियंता लघु सिंचाई रामशरण और बखरा खास के पूर्व प्रधान हरेंद्र गौतम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related posts

जरूरी खबर : घाघरा नदी पुल वाहनों के लिए 4 दिन रहेगा बंद, डीएम ने राज्य सेतु निगम को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : रेलवे ने 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को दी और रफ्तार, 65 जोड़ी ट्रेनें अब सुपरफास्ट स्पीड से दौड़ेंगी, जानें सभी बदलाव

Harindra Kumar Rai

यीडा टॉय पार्क में एक साल में शुरू होगा उत्पादन : टॉय इंडस्ट्री के क्षेत्र में चीन को पछाड़ सकेगा भारत, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी के 24 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश : सीएम योगी ने की समीक्षा, गांवों और किसानों से जुड़ा दिया बड़ा आदेश

Rajeev Singh

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: राष्ट्रद्रोह के मामलों में बंद हो कार्रवाई, नए केस दर्ज करने पर भी रोक

Sunil Kumar Rai

भारत के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ : विदेश में भी मची धूम, जानें जनता ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!