खबरेंदेवरिया

BREAKING : देवरिया में पोखरे की जमीन पर बने 8 अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया जमींदोज, पूरे दिन गांव में रही हलचल

Deoria News : देवरिया जिले में कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए प्रशासन ने रविवार को पोखरे की भूमि पर बने 8 अवैध मकानों पर बुलडोजर और जेसीबी चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। एहतियात बरतते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।

गिराने का दिया था आदेश

जानकारी के मुताबिक जनपद के खुखुंदू क्षेत्र के सिसई गांव में कुछ लोगों ने पोखरे की जमीन पर मकान, गोठा और अन्य तरीके से अवैध कब्जा किया था। गांव के एक निवासी ने इसके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad Highcourt) में याचिका दायर की थी। जिस पर फैसला सुनाते हुए अदालत ने सभी अवैध निर्माण को गिराने का आदेश दिया था।

इन्होंने किया था अवैध निर्माण

न्यायालय के फैसले पर अमल करते हुए देवरिया प्रशासन ने रविवार को पोखरे की भूमि पर बने 8 अवैध मकानों को बुलडोजर से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। जिन लोगों ने अवैध कब्जा किया था, उनमें ईश्वर चौरसिया, श्रीकांत चौरसिया, मैनेजर विश्वकर्मा, विनोद चौरसिया, प्रदुम्न चौरसिया, श्यामबदन चौरसिया, रविंद्र विश्वकर्मा और मंजू विश्वकर्मा शामिल हैं।

फोर्स तैनात रही

अवैध कब्जा हटाने से पहले प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। एहतियात बरतते हुए गांव में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। इसके बाद प्रशासनिक अमला जेसीबी तथा बुलडोजर के साथ सिसई गांव पहुंचा और पोखरे की जमीन में निर्मित अवैध कब्जे को जमींदोज कर दिया। सुरक्षाबलों की तैनाती की वजह से गांव में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

भारी संख्या में जुटे लोग

हालांकि इतने व्यापक स्तर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को देखने के लिए गांव के साथ-साथ आसपास के गांव से भी भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे थे। पर अच्छी बात रही कि प्रशासन को किसी तरह के गतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा।

अवैध कब्जा होने लगा है

दरअसल ग्रामीण अंचल में ग्राम पंचायतों की जमीनों का बंदरबांट कर अवैध कब्जे के प्रकरण तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें ग्राम प्रधान से लेकर सचिव और अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत रहती है। लेकिन आज हुई कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वाले लोगों को बड़ा झटका लगा है।

Related posts

देवरिया में अभ्युदय कोचिंग लाइब्रेरी बनेगी मॉडर्न : डीएम ने सीडीओ और सब्जेक्ट एक्सपर्ट संग की बैठक

Rajeev Singh

Deoria News : दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने नए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को दी शुभकामनाएं, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sunil Kumar Rai

काकोरी रेल एक्शन की 98वीं वर्षगांठ : सीएम योगी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान का किया शुभारंभ, बंटवारे पर दिया बड़ा बयान

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर : यूपी के 3.80 करोड़ बच्चों को मिलेगा पोलियो ड्रॉप, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

Abhishek Kumar Rai

जरूरी खबर : आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन, 22 सितंबर तक एक्टिव रहेगा लिंक

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने जीता मोस्ट एंगेजिंग एंटरप्रेन्योर पुरस्कार, प्रबंधन ने ऐसे जताई खुशी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!