खबरेंदेवरिया

कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू : इस आधार पर होगा चयन, ये किसान लाभ से रहेंगे वंचित

Deoria News : उप कृषि निदेशक ने बताया है कि कृषकों के लिए कृषि विभाग उप्र से संचालित विभिन्न योजनाओं अन्तर्गत जैसे सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तथा नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयलसीड्स) वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद में विभिन्न कृषि यंत्रों के प्राप्त लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए कृषि यंत्रों को अपने आवश्यकतानुसार मांग / चयन किये जाने का विकल्प ऑनलाईन पोर्टल (upagriculture.com) पर नियत तिथि 09 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारम्भ हो गया है।

जनपद के इच्छुक कृषक अपनी आवश्यकतानुसार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्ध कृषि यंत्रों / कृषि रक्षा उपकरणों की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धान्त पर प्राप्त कर सकेंगे। योजना अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत तक बुकिंग कर प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जायेगी।

एक कृषक परिवार (पति अथवा पत्नी में से कोई एक) को एक वित्तीय वर्ष में योजनान्तर्गत उपलब्ध कराये जाने वाले कृषि यन्त्रों में से अधिकतम किसी दो कृषि यन्त्रों के लिए ही अनुदान अनुमन्य होगा। दो कृषि यन्त्रों के अतिरिक्त सम्बन्धित को सिवाय ट्रैक्टर माउण्टेड स्प्रेयर के अन्य कृषि यन्त्र के लिए अनुदान अनुमन्य नहीं होगा।

जिन कृषि यन्त्रों पर अनुदान प्राप्त होगा, उक्त श्रेणी के कृषि यंत्र संबंधित कृषक को आगामी 05 वर्ष पुनः अनुदान के लिए अनुमन्य नहीं होंगे। एक कृषि यन्त्र लेने पर एससी/ एसटी, लघु एवं सीमान्त एवं महिला कृषक के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान तथा अन्य कृषकों के लिए अधिकतम 40 प्रतिशत तक अनुदान होगा।

ऑनलाइन टोकन जनरेट करने के उपरान्त जमानत धनराशि ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन चालान के माध्यम से निर्धारित समय के अन्तर्गत नजदीकी यूनियन बैंक की किसी भी शाखा में निर्धारित जमानत धनराशि जमा करनी होगी। निर्धारित तिथि तक टोकन धनराशि नहीं जमा करने पर प्रतीक्षा सूची के अगले लाभार्थी का चयन स्वतः हो जायेगा।

-10000 तक के अनुदान वाले कृषि यन्त्रों के लिए धनराशि शून्य

-10001.00 से अधिक तथा 100000.00 तक के अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिये 2500.00 रुपये

-100001 से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिये 5000.00 जमानत धनराशि देय होगी।

टोकन जनरेट होने के उपरान्त पोर्टल पर शो कर रहे बैंक खाते में धनराशि जमा किया जायेगा एवं बैंक को जमा की गयी धनराशि के चलान की छायाप्रति कार्यालय में जमा किया जायेगा।

योजनान्तर्गत प्राप्त यंत्रों के लक्ष्य के विवरण में उन्होंने बताया है कि पशु चालित, विकल्प साइथ, चैंप कटर, ड्रम सीडर, हस्तचालित स्प्रैयर, इको फ्रेन्डली लाइट ट्रैप, विजेल प्लाऊ, डिस्क प्लाऊ, लेजर लैण्ड लेवलर, पोस्ट होल डीगर, पोटैटो प्लान्टर, पोटैटो डीगर, शुगर केन कटर प्लान्टर, शुगर कम थ्रेस कटर, शुगर केन रेटून मेनेजर, हैरो कल्टीवेटर, रिजर, पावर स्प्रेयर, मल्टी क्रॉप थ्रेसर, पावर चैफ कटर, स्ट्रा रीपर, ब्रस कटर, मिनी राइस मिल मिनी दाल मिल, मिलेट मिल, सोलर ड्रायर, ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, पैकिंग मशीन, रेज्ड वेड प्लान्टर, ट्रैक्टर माउण्टेड स्पैयर, ब्रिकेट मेकिंग मशीन, यूरिया डीप प्लेसमेन्ट एप्लीकेटर, (ट्रैक्टर आपरेटेड), पावर टीलर, पावर वीडर, राइस ट्रान्सप्लान्टर, डीजल पम्पसेट, सीड ड्रिल / सीड कम फर्टी ड्रिल, स्प्रिंकलर सेट, एच.डी.पी.ई. पाइप, पी.बी.सी पाइप, एच.डी. पी.ई. लेमिनेटेड फ्लैट ट्यूब, स्माल ऑयल एक्ट्रन्शन यूनिट (नीम व महुआ के लिए) इत्यादि यंत्र योजना की निर्धारित लक्ष्य की सीमा तक पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धान्त पर यंत्रों तथा उपकरणों का टोकन कन्फर्म कर अनुदान से लाभान्वित किया जायेगा।

Related posts

1952 करोड़ के निवेश से देवरिया में मिलेगा हजारों को रोजगार : खुलेगी जनपद के विकास की नई राह

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर दुनिया के लिए विकास की एक नई पहचान बना है : सीएम योगी आदित्यनाथ

Harindra Kumar Rai

‘ठेके-पट्टे, ट्रांसफर-पोस्टिंग से दूरी बनाएं जनप्रतिनिधि,’ सीएम योगी ने किया विधायकों का मार्गदर्शन

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिसबलों को सराहा, 35 हजार जवानों की शहादत को किया याद

Sunil Kumar Rai

DEORIA : देवरिया के 60 ग्राम पंचायतों में समूहों का गठन करेगी सीआरपी टीम, बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने किया रवाना

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम अखंड प्रताप सिंह ने अभ्यर्थियों को दिए सफलता के गुर : छात्रों के लिए वरदान बनी अभ्युदय योजना

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!