खबरेंदेवरिया

Deoria news : 17 सितंबर को हर विधानसभा में रक्तदान करेंगे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने बताई वजह

Deoria news : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन को भाजपा संपूर्ण देश में सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसी क्रम में शनिवार को भाजयुमो देवरिया ने प्रवीण प्रताप मल्ल के नेतृत्व में रविन्द्र किशोर शाही स्टेडियम में क्रिकेट मैच के आयोजन तथा उसके बाद रक्तदान कार्यक्रम के लिए तैयारी बैठक का आयोजन किया।

रक्तदान करेंगे

बैठक के मुख्य अतिथि भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हम सभी देशवासियों की सेवा पूरी तन्मयता के साथ कर रहे हैं। हमारा भी फर्ज बनता है कि हम भी उनके जन्मदिन को अपने समर्पण से विशेष बनाएं। इसलिये भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उस दिन रक्तदान करेंगे।

50 रन बनाए

बैठक से पूर्व क्रिकेट मैच का भी आयोजन हुआ जिसमें भाजयुमो जिला टीम ने 10 ओवर में 95 रन का लक्ष्य दिया। भाजयुमो मण्डल की टीम ने 8 ओवर में उस लक्ष्य को हासिल कर लिया। पुरुषार्थ सिंह ने विजयी टीम की तरफ से सर्वाधिक 50 रनों की पारी खेली।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह अप्पू ,सूरज राय, दिलीप सिंह, अभिमन्यु सिंह, अनुपम सिंह, सुधांशु मिश्र, प्रशांत कुमार तिवारी, रंजीत सिंह, अश्वनी सिंह, जयदीप मणि, मदन उपाध्याय, तुषार मिश्र, आशुतोष जायसवाल, रतनजय यादव, तेज गुप्ता, अंकित मणि, शिवम गुप्ता, आदित्य मणि, आशुतोष मणि, विकास परमार, गौरव पांडेय ,शुभम सिंह, राजपूत अक्षय, राहुल राय आदि उपस्थित रहे।

Related posts

लोहिया वार्ड में चला भाजपा का बूथ विजय अभियान : विधानसभा प्रभारी बोले-नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा टिकट

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Satyendra Kr Vishwakarma

Gorakhpur Link Expressway : दिल्ली, बंगाल और बनारस को जोड़ेगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, 49 प्रतिशत निर्माण पूरा, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Sunil Kumar Rai

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह संपन्न : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए पदक

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : ज्यादा पैसे लेने की शिकायत पर रेलवे ने मांगी जानकारी, युवक ने दिया शानदार जवाब

Satyendra Kr Vishwakarma

बच्चों के प्रति लापरवाही क्षम्य नहीं : अपर जिला और सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!