खबरेंदेवरिया

Deoria News : भाजपा हर बूथ पर पौधे लगाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को देगी श्रद्धांजलि, आयोजित होंगे कार्यक्रम  

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के प्रेरणास्रोत और जनसंघ के संस्थापक स्व. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Syama Prasad Mukherjee) के बलिदान दिवस पर गुरुवार, 23 जून को जिला पंचायत सभागार में 11 बजे दिन में “डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी-व्यक्तित्व व कृतित्व” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसमें पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

यह जानकारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक अरुण सिंह के मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस 23 जून को हर बूथ पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा कर मनाया जायेगा।

फलदार वृक्ष लगायें जायेंगे

भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने बताया कि गुरुवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पार्टी वृक्षारोपण अभियान भी शुरू करेगी। यह 6 जुलाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस तक चलेगा। इस अभियान के तहत हर बूथ पर कम से कम 10 फलदार वृक्ष लगायें जायेंगे। वृक्ष के संरक्षण के लिये हर एक वृक्ष को एक कार्यकर्ता गोद लेगा, ताकि वृक्ष के बड़े होने तक ठीक से देखरेख हो सके। इस वृक्षारोपण अभियान के लिये जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट को संयोजक तथा जिला मंत्री रमाशंकर निषाद को सह संयोजक बनाया गया है।

संगोष्ठी आयोजित कर मनाया जायेगा

25 जून, 1975 को कांग्रेस सरकार ने देश में आपात काल लागू कर लोकतंत्र की हत्या, मानवाधिकारों का हनन तथा देशवासियों पर विभिन्न प्रकार के अत्याचार किए। इसीलिए इस दिन को काला दिवस के रूप में जाना जाता है। 25 जून, काला दिवस को औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित कर मनाया जायेगा। जिसमें मीसा बंदियों को सम्मानित भी किया जायेगा। इस कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे तथा सह संयोजक जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल को बनाया गया है।

Related posts

Weather Update : पूर्वांचल के लोगों को बारिश का करना होगा इंतजार, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

Sunil Kumar Rai

मुख्य सचिव का आदेश : रोज एक घंटे जनसुनवाई करेंगे अफसर, बदलेगा काम करने का तरीका, जानें

Sunil Kumar Rai

BR Ambedkar Jayanti 2022: डॉ अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही योगी सरकार, बाबा साहेब की जयंती पर सीएम ने ऐसे किया याद

Harindra Kumar Rai

Deoria Master Plan 2031 : देवरिया मास्टर प्लान 2031 के आपत्ति और सुझावों पर 22 नवंबर से होगी सुनवाई, डीएम ने गठित की कमेटी

Abhishek Kumar Rai

दिल्ली हिंसा : जहांगीरपुरी में चला बुलडोजर, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

Sunil Kumar Rai

UP MLC Election result 2022 : देवरिया-कुशीनगर से भाजपा के डॉ रतनपाल सिंह जीते, कफील खान को मिले 1031 वोट

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!