खबरेंदेवरिया

Mangal Pandey Jayanti : देवरिया भाजपा ने मंगल पांडेय की जयंती पर किया याद, किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कही ये बात

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा मंगल पांडेय की जयंती के अवसर पर रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडेय ने भारतवासियों के हृदय में स्वाधीनता की लौ जलाई। मंगल पांडेय के पराक्रम से अंग्रेजी हुकूमत थर-थर कांपती थी।

सदैव जीवित रखना होगा

उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय की जीवनी से प्रेरणा लेकर हम सभी को स्वतंत्रता की रक्षा के लिये, राष्ट्रीय और व्यक्तिगत अस्मिता और अखंडता के लिये अपने अंदर के मंगल पांडेय को सदैव जीवित रखना होगा।

प्रेरणा मिलती रहेगी

जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि मंगल पांडेय का बलिदान भारतवर्ष के माथे पर सूर्य की भांति सदैव चमकता रहेगा। महिला मोर्चा जिला महामंत्री सीमा जायसवाल ने कहा कि मंगल पांडेय की जीवनी हमें हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान के खातिर मर मिटने के लिये सदैव प्रेरित करता रहेगा।

ये रहे मौजूद

किसान मोर्चा के महामंत्री हरीश त्रिपाठी, राजेश कुशवाहा ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के रितेश शर्मा, नसीम मंसूरी, प्रियंका सिंह, मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण मिश्र, विजेंद्र चौहान, ओम प्रकाश चौरसिया, इसरावती देवी, गुड़िया कुमारी और मयंक उपाध्याय उपस्थित रहे।

Related posts

शनिवार से वितरित होगे दिव्यांगजनों को उपकरण : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने केंद्रों पर देखीं तैयारियां

Rajeev Singh

नियुक्ति : प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, निकाय चुनाव में दिखाएंगे दम

Sunil Kumar Rai

यूपी के शत प्रतिशत गांवों को मिला ओडीएफ प्लस का दर्जा : 88 लाख लोगों ने जन आंदोलन और श्रमदान में लिया भाग

Sunil Kumar Rai

Deoria News : अगस्त से हर दूसरे और चौथे बुधवार को लगेगा केसीसी कैंप, सभी कृषकों का बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड

Abhishek Kumar Rai

जिम्मेदारी : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी की पहल पर मानस को राहत कोष से मिली मदद, जताया आभार

Sunil Kumar Rai

यूपी में 4 विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी : अयोध्या को मिला 456 करोड़, पढ़ें कैबिनेट के दो महत्वपूर्ण फैसले

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!