खबरेंदेवरिया

अखिलेश यादव पर अंतर्यामी सिंह के कड़वे बोल : आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी देवरिया के जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में उच्च न्यायालय के निर्णय पर कार्यकर्ताओं संग चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक सत्ता को व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और विकास की दौड़ में पिछड़ गए लोगों के उत्थान और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के साधन के रूप में देखती है।

उन्होंने उच्चतम न्यायालय (Supreme Court of India) के उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में किये गए निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि न्यायालय के आदेश से समाजवादी पार्टी का षड़यंत्र विफल हो गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग के साथ ही समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अपने शासनकाल में सपा, बसपा और कांग्रेस ने पिछड़े, दलितों, शोषित, पीड़ित, वंचितों का वोट तो लिया लेकिन इनके लिए कुछ नहीं किया। इन दलों ने भ्रम फैलाकर इनको छलने का काम किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पिछड़ा वर्ग के सहयोग से सत्ता प्राप्त की, लेकिन सत्ता का लाभ सिर्फ सैफई कुनबे तथा उनके कुछ चहेते लोगों तक सीमित रहा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने अप्रत्यक्ष रूप से हाईकोर्ट में रिट दायर करवाकर नगरीय निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण को समाप्त करने का षडयंत्र रचा है। लेकिन सपा अपने षड़यंत्र में सफल नहीं हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट का विरोध सपा के पिछड़ा वर्ग विरोधी होने का सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होने निकाय चुनावों को लेकर सपा की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से रिश्ते किसी से छिपे नहीं है।

बिहार सरकार ने पिछड़े वर्ग के हितों की अनदेखी करते हुए निकाय चुनाव बिना आरक्षण के करा दिये। तब खुद को राष्ट्रीय पार्टी का मुखिया कहने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुप क्यों थे? अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि भाजपा की नीति सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की नीति है। जबकि अखिलेश यादव की नीति अपने परिवार और अपने रिश्तेदारों के विकास तक सीमित है।

पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा, बसपा तथा कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल झूठ, भ्रम व फरेब की अपनी परम्परागत राजनीति से सत्ता प्राप्त करने के मंसूबे पाले हुए हैं। लेकिन जनता इनकी हकीकत जान चुकी है। उत्तर प्रदेश न भूला है, ना भूलेगा। अखिलेश यादव सरकार में पिछड़ों व अनुसूचित वर्ग का दमन तथा परिवारवाद, जातिवाद व तुष्टीकरण की घिनौनी राजनीति का सच।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के हितों की रक्षा के संकल्प को पूरा किया है। मोदी सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए भी आरक्षण को सुनिश्चित किया।

इसका ही परिणाम है कि समाज में यह भाव जागृत हुआ है कि अत्यंत गरीब पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति भी सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों से उत्पन्न चुनौतियों से पार पाकर भारत का प्रधानमंत्री बन सकता है और देश को एक नई ऊंचाई तक ले जा सकता है।

इस दौरान अरुण कुमार सिंह, अजय शाही, प्रमोद शाही, अम्बिकेश पाण्डेय, पवन कुमार मिश्र, अभयनाथ तिवारी, कामेश्वर तिवारी, सुमेश्वर तिवारी, जितेन्द्र सिंह, राजन मल्ल आदि मौजूद रहे।

Related posts

सीएम योगी ने एडवर्ब टेक्नोलॉजी की फैक्ट्री का किया लोकार्पण : बोले- 6 वर्ष के अंदर गौतमबुद्ध नगर के बारे में बदली धारणा

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : देवरिया में 7 किमी में निकली तिरंगा यात्रा, समूह की 600 से ज्यादा महिलाओं ने ली हिस्सेदारी

Abhishek Kumar Rai

गोद लिए गांव पहुंचे डीएम ने बच्चों को दिया तोहफा : खिल उठे मासूमों के चेहरे, आंगनवाड़ी केंद्र को स्मार्ट बनाने के लिए दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

फायरब्रांड नेता प्रवीण तोगड़िया का देवरिया में जोरदार स्वागत : आतिथ्य में उमड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी

Rajeev Singh

नया उत्तर प्रदेश अपने स्केल को स्किल में बदलकर आज खुद को प्रस्तुत कर रहा : सीएम योगी

Sunil Kumar Rai

UP Cabinet Decision : योगी सरकार 100 युवाओं को फेलोशिप कार्यक्रम में देगी रोजगार, जानें चयन की शर्तें और सैलरी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!