खबरेंदेवरिया

अमृत महोत्सव : देवरिया भाजपा महिला मोर्चा निकालेगी तिरंगा यात्रा, पुलिस भाइयों को बाधेंगी राखी, बैठक कर बनी योजना

Deoria News : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिये देवरिया भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक गरुलपार स्थित भाजपा कार्यालय पर हुयी।

मजदूरों को करेंगी सम्मानित

बैठक को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनी पाण्डेय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हथकरघा के काम में लगे मजदूरों को सम्मानित करेंगी।

तिरंगा यात्रा निकालेंगी

11 अगस्त को पुलिस भाइयों को राखी बाधेंगी। 14 अगस्त को शाम 3 बजे टाउन हॉल से दीनदयाल उपाध्याय पार्क तक तिरंगा यात्रा निकालेंगी। इसके अलावा पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत चलने वाले सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी करेंगी।

सफल बनाएंगे

बैठक में वर्चुअली जुड़ी महिला मोर्चा भाजपा की जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जितने भी कार्यक्रम आये हैं, उसे हम सभी बहनें पूरी ईमानदारी से मिल जुलकर सफल बनायेंगे।

ये रहीं मौजूद

बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मिनती सिंह तथा संचालन जिला महामंत्री सीमा जायसवाल ने किया। बैठक में भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, आशा ओझा, सुधा सिंह, मुन्नी शर्मा, तारा देवी, बबिता चौहान, राजकुमारी देवी, आराधना विधान पाण्डेय, माया विश्वकर्मा, बबिता जायसवाल, प्रमिला सिंह, डेजी देवी, पूनम देवी आदि रहे।

Related posts

चैत्र नवरात्रि मेला की तैयारी : मुख्यमंत्री योगी ने मीरजापुर में लिया जायजा, श्रद्धालुओं के लिए होंगे खास प्रबंध

Swapnil Yadav

मत करें चिंता, दूर होगी सबकी पीड़ा : सीएम योगी

Satyendra Kr Vishwakarma

जुमला साबित हो रहे यूपी सरकार के कानून-व्यवस्था के दावे : रामाशीष राय

Abhishek Kumar Rai

Road Accident in Deoria : देवरिया में पिकअप पलटने से 8 लोग घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया के स्कूलों में अनुपस्थित मिले 80 शिक्षकों पर हुई कार्रवाई, बीएसए ने एक हफ्ते में मांगा जवाब

Satyendra Kr Vishwakarma

बड़ी खबर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिसबलों को सराहा, 35 हजार जवानों की शहादत को किया याद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!