खबरेंदेवरिया

निकाय चुनाव की तैयारी : भाजपा ने बैठक कर बनाई योजना, ये लक्ष्य हासिल करेगी पार्टी

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के जिला पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर हुई।

बैठक में देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और निकाय चुनाव के लिये आगे किये जाने वाले कार्यों तथा कल प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उज्जैन में किये जाने वाले महाकाल लोक कॉरिडोर लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा हुई।

निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह (BJP President Antaryami Singh) ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिये नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के सभी वार्डों में प्रभारी, बूथों पर मतदाता पुनिरिक्षण संयोजक और बूथ प्रभारी बनाने का निर्देश पार्टी ने दिया है। इसके लिये एक-एक जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गयी है।

ये लक्ष्य हासिल करेगी पार्टी

ये एक-दो दिन में पालिकाओं और पंचायतों से सम्बंधित मंडल अध्यक्ष से चर्चा कर बना लें। हम सबने इस बार लक्ष्य रखा है कि सभी पालिकाओं और पंचायतों में भाजपा का अध्यक्ष तथा बोर्ड में दो तिहाई बहुमत में सभासद हों। चुनाव की अधिसूचना से पहले कम से कम चार बार भाजपा के कार्यकर्ता पालिका और पंचायत के घर-घर में जाकर सम्पर्क करेंगे तथा मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को बतायेंगे।

ये रहे मौजूद

बैठक में सतेन्द्र मिश्र, अरुण सिंह, श्रीनिवास मणि, रविन्द्र कौशल किशोर, प्रमोद शाही, निर्मला गौतम, अरविन्द पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, राजेश कुमार मिश्र, तेजबहादुर पाल, मारकंडेय गिरी, भारती शर्मा, रामअशीष प्रसाद, दीपू शाही, त्रिगुणायक विश्वकर्मा आदि रहे।

Related posts

KYC : पेंशनभोगी तुरंत कराएं अपना केवाईसी, जानें पूरी प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

आईएमएस नोएडा में मेगा जॉब फेयर का हुआ आयोजन : 88 कॉलेज के छात्रों ने लिया हिस्सा

Satyendra Kr Vishwakarma

महिलाओं को मिले सम्मान : इसलिए योगी सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिसबलों को सराहा, 35 हजार जवानों की शहादत को किया याद

Sunil Kumar Rai

Mission Shakti 4.0 : नारी शक्ति को जागरूक करने के लिए 3 अगस्त को होगा कार्यक्रम, डीएम ने दो अफसरों को दी जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

यूपी में 3 साल में 30 हजार मामलों में अपराधियों को मिली सजा : अदालतों में लोहा ले रहा अभियोजन निदेशालय

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!