खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया भाजपा किसान मोर्चा ने सभी विधानसभा में किया गौ पूजन, कृषकों से की यह अपील

-भाजपा किसान मोर्चा ने किया गौ पूजन कार्यक्रम
-गौ पूजन का पौराणिक महत्व है- राजेन्द्र
-गौ आधारित प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक करेगा किसान मोर्चा- पवन मिश्र

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की प्रेरणा से अगले 25 वर्ष के अमृत काल के अंतर्गत लिये जाने वाले पंच प्रण में “विरासत पर गर्व” के अंतर्गत गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन जनपद के सभी विधानसभाओं में किया।

देवताओं का वास होता है
देवरिया विधानसभा के अंतर्गत देवरिया नगर के पिजरा पोल गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र मल्ल ने कहा कि गौ पूजन का पौराणिक महत्व है। पुराणों में कहा गया है कि गाय के शरीर में 36 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। गाय मनुष्य के लिये जीवनदायिनी है, इस लिये गाय को माता का दर्जा दिया गया है।

प्राकृतिक खेती पर जोर दिया है
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के कारण मिट्टी की उत्पादकता घटती जा रही है। केमिकल युक्त फसलों के पैदावार के कारण मनुष्य दिन-प्रतिदिन बीमारियों की चपेट में आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की मिट्टी की उत्पादकता को बढ़ाने और देश की जनता स्वस्थ रहे, इसके लिये गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर जोर दिया है।

सभी विधानसभा में हुआ
उन्होंने किसान भाइयों से प्राकृतिक खेती करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा देवरिया ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये शनिवार को जनपद के सभी विधानसभाओं में किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने गौ पालकों के यहाँ जाकर गौ पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया है।

इनकी अगुवाई में हुआ पूजन कार्यक्रम
देवरिया विधानसभा में गौ पूजन कार्यक्रम के संयोजक नागेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार जताया। गौ पूजन का कार्यक्रम पथरदेवा विधानसभा में प्रवीण तिवारी और ध्रुवदेव शाही के नेतृत्व में, भाटपाररानी विधानसभा में हृदयालाल शर्मा के नेतृत्व में, सलेमपुर में रजनीकांत सिंह के, बरहज में रितेश शर्मा के नेतृत्व में, रामपुर कारखाना में रमेश यादव के नेतृत्व में, रुद्रपुर विधानसभा में भगवान यादव और हरीनारायण सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गौ पूजन कार्यक्रम में गौ माता को माला पहनाकर, तिलक लगाकर गुड़, चना, गेंहू, हरी सब्जी खिलाकर उनकी आरती उतारा।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पांडेय, भाजपा नेता एडवोकेट अमित कुमार दुबे, जिला महामंत्री किसान मोर्चा राजेश कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष अरुण मिश्र, शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल शास्त्री, गोलू यादव, सत्यम यादव उपस्थित रहे।

Related posts

अच्छी खबर : देवरिया और कुशीनगर में लाखों रुपये से बनेंगे 12 प्रवेश द्वार, योगी सरकार ने बनाई ये योजना

Sunil Kumar Rai

BREAKING : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह चुने गए प्रदेश के सबसे बेहतरीन जिलाधिकारी, मगर खराब प्रदर्शन की लिस्ट में जनपद के दो थाने

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : शिक्षा परफॉर्मेंस रैंकिंग में यूपी पहले पायदान पर पहुंचा, जानें क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

56 प्रतिशत तैयार हुआ Gorakhpur Link Expressway : मगर 4 महीने में सिर्फ 3 परसेंट निर्माण, नई डेडलाइन में पूरा करना होगा चुनौती

Harindra Kumar Rai

AOA Election : गार्डन ग्लोरी सोसाइटी में 9 पदों के लिए हुआ चुनाव, आशीष सिन्हा को सबसे ज्यादा 195 वोट मिले, पढ़ें सभी विजेताओं के नाम

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : 33 लाख पेड़ लगाएगा देवरिया प्रशासन, हर विभाग को मिला टारगेट, गंगा आरती की बनी योजना

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!