खबरेंदेवरिया

देशभक्ति के रंग में रंगा देवरिया : भाजपा ने शहर से गांव तक तिरंगा यात्रा निकाल दिया यह संदेश, पदाधिकारी बोले- सभी फहराएं झंडा

Deoria News : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत देवरिया नगर, देवरिया देहात, बरियारपुर, पकड़ी और भागलपुर मण्डल में भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को जागरूक करने के लिये तिरंगा यात्र का आयोजन किया।

इस यात्रा में भाजपा मण्डल के पदाधिकारियों के अलावा भाजयुमो, किसान मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, जनजाति मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के अलावा सभी विभागों तथा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

संघर्षों को याद करें

इसी के तहत देवरिया नगर में महाराजा अग्रसेन इण्टर कालेज से शुरू हुयी तिरंगा यात्रा का समापन रामलीला मैदान शहीद स्मारक पर हुआ। वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi MLA) ने कहा कि तिरंगा भारतवर्ष के सम्मान व गौरव का पवित्र प्रतीक है। हम सभी का कर्तव्य है कि अतुल्य भारत के निर्माण में नींव की ईंट बनने वालों के संघर्षों को याद करें।

हर घर पर तिरंगा फहराएं

उन्होंने कहा कि हम जाति, मत, मजहब, क्षेत्र व भाषा के आधार पर न बंटकर भारतीय एकता’ के मंत्र एक भारत श्रेष्ठ भारत का अक्षरशः पालन करें और 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराएं। आज खुशी इस बात की है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर भारतवासी का स्वर एक है, जो इस अमृत काल में देशप्रेम से सरोबार दिख रहा है।

हर देशवासी का दिल देश प्रेम से रंगा है

नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में हर देशवासी का दिल देश प्रेम से रंगा है। आज पूरा देश, पूरा उत्तर प्रदेश हर घर तिरंगा अभियान के साथ जुड़कर देशप्रेम एवं देश भक्ति के भाव से भरकर आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह एक राष्ट्र के रूप में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाने का एक अच्छा स्वरूप है।

तिरंगा यात्रा को बनाया खास

इस दौरान जिला प्रभारी भाजपा सुनील गुप्ता, हर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक हेमन्त मिश्र, प्रमोद शाही, राजेन्द्र मल्ल, राजेश मिश्र, अम्बिकेश पाण्डेय, नित्यानंद पाण्डेय, भूपेन्द्र सिंह, संजय पाण्डेय, प्रवीण प्रताप मल्ल, गोविन्द मणि, एडवोकेट अजय कुमार दूबे, सिंहासन गिरी, अभय नाथ तिवारी, मदन उपाध्याय, आदित्य मणि त्रिपाठी, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, जितेंद्र जायसवाल, अजय सिंह, पवन मिश्र, रमेश वर्मा, नवनीत मालवीय, अरुण उपाध्याय, अजय उपाध्याय, दिनेश शुक्ला, अतुल पासवान तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

ये भी रहे मौजूद

साथ ही अंकुर राय, अनिल गुप्ता, अमित मोदनवाल, विष्णु अग्रवाल, धीरज पाठक, प्रीति त्रिपाठी, अखिलेश मिश्र, रूपम पाण्डेय, आकाश मिश्र, रवि पाण्डेय, विजय पंडित, आशुतोष तिवारी, बजरंगी मणि, हरेंद्र जायसवाल, मन्ना सिंह, संजय सिंह, विजय पटेल, राजेश जायसवाल, संजू सोनी, अनुपम सिंह, जयदीप मणि, राजू गोंड आदि रहे।

Related posts

UP News : देवरिया, कुशीनगर समेत 39 जिलों के 1.39 लाख किसानों के लिए करोड़ों रुपए जारी, सीएम बोले- मदद में देर न हो

Sunil Kumar Rai

Anti-CAA Protests : एंटी-सीएए प्रदर्शनकारियों का पैसा लौटाएगी योगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने कम्बाइन हार्वेस्टर इस्तेमाल के दिए निर्देश : पराली प्रबंधन के लिए उड़नदस्ते गठित, प्रधान और लेखपाल व्हॉट्सग्रुप में देंगे जानकारी

Sunil Kumar Rai

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी को किया सस्पेंड : पीएम आवास योजना में गड़बड़ी पर हुई कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

सरकार ने समाज के सभी वर्गों का विकास किया है : सीएम योगी आदित्यनाथ

Satyendra Kr Vishwakarma

ऐतिहासिक रही अयोध्या की दीपावली : 15 लाख 76 हजार दीप जलाने का बना गिनीज रिकॉर्ड, दीपोत्सव पर जगमग हुई श्रीराम की नगरी, देखें PHOTOS

Shweta Sharma
error: Content is protected !!