खबरेंदेवरिया

Deoria News : ट्राईसाइकिल पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, सांसद रविंद्र कुशवाहा और विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने बांटी खुशियां

Deoria News : जनपद के सुदूरवर्ती विकास खंड बनकटा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की तरफ से दिव्यांगजनों को 50 ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।    

इस अवसर पर सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा (Ravindra Kushwaha MP) ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। दिव्यांगजनों का जीवन सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल दी जा रही है, जिससे उनके जीवन में सुगमता आएगी।

ट्राइसाइकिल मिल सके

भाटपाररानी से भाजपा विधायक सभाकुंवर कुशवाहा (Sabhakunwar Kushwaha MLA) ने कहा कि ट्राइसाइकिल की सहायता से दिव्यांगजनों को आने जाने में सुविधा होगी। दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए इस तरह के विशेष कार्यक्रम नियमित तौर पर आयोजित किये जाने की आवश्यकता है, जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को ट्राइसाइकिल मिल सके।

चयनित किया गया था

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया कि इन दिव्यांगजनों को पूर्व में चयनित किया गया था, जिन्हें आज सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा व भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा के हाथों ट्राई साइकिल वितरण किया गया।

ये रहे मौजूद  

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बिंदा कुशवाहा, खंड विकास अधिकारी निरंकार मिश्रा, एडीओ पंचायत, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से श्याम करण गुप्ता व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

Raju Srivastava passes away : दुनिया को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की उम्र में निधन, शोक में प्रशंसक

Harindra Kumar Rai

देवरिया में होगी सुरक्षाकर्मी और सुपरवाइजर की भर्ती : हर ब्लॉक के लिए तय हुईं तिथियां

Satyendra Kr Vishwakarma

Bhupinder Singh Dies : ‘दिल ढूंढता है फिर वही’ गाने वाले भूपिंदर सिंह का 82 वर्ष की उम्र में निधन, शोक में डूबा संगीत जगत

Sunil Kumar Rai

देवरिया में बैंकों में अटकीं विभिन्न योजनाओं की 1000 फाइलें : इस बैंक में सबसे ज्यादा लंबित आवेदन

Abhishek Kumar Rai

UP@$1Trillion economy : 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा यूपी, राज्य के किसान बनेंगे आधार, जानें योगी सरकार का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

Rojgar Mela : देवरिया में 21 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, जानें कौन कर सकेगा आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!