खबरेंदेवरिया

देवरिया : आरोग्य भारती ने मरीजों को दी मुफ्त दवाई, लोगों को किया जागरूक

Deoria News : आरोग्य भारती (Arogya Bharti) के तत्वाधान में देवरिया सदर विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड के बांकी गांव में स्वस्थ जीवन शैली विषयक गोष्ठी योग और आयुर्वेद का निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में पर्यावरण बचाओ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करने वाले पौधों का रोपण किया गया। हरसिंगार, पीपल, आंवला का के पौधे लगाए गए। इस शिविर में भाजपा नेत्री रजनी पांडेय ने कहा कि आज पूरा विश्व योग और आयुर्वेद के तरफ देख रहा है। ऐसे आयोजनों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आती है। ऐसे आयोजनों के प्रति आरोग्य भारती का कार्य सराहनीय है।

योग और आयुर्वेद अपना रहे हैं

नेहरू युवा केंद्र के युवा कल्याण अधिकारी विकास तिवारी ने कहा कि आज पूरा विश्व योग औऱ आयुर्वेद का लोहा मान चुका है। आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान विश्व में अपने आप में एक महत्वपूर्ण चिकित्सा विज्ञान है। इस चिकित्सा से गंभीर रोगों का बड़ी सरलता से इलाज किया जाता है और लोगों में इसके प्रति जागरूकता आई है। लोग तेजी से योग और आयुर्वेद अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य जीवनशैली के चलते लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

जागरूक किया जा रहा है

आरोग्य भारती के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया जा रहा है तथा बिना दवा के कैसे निरोग रहें, इस विषय में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

ये रहे मौजूद

संचालन शिविर के आयोजक प्रशान्त कुमार कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डॉक्टर आकांक्षा गुप्ता, सनी कुमार गुप्ता, डॉ जनार्दन प्रसाद तिवारी, योग प्रशिक्षक प्रीति सिंह, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार जायसवाल, वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, नगीना दास, उपेंद्र कुमार, भाजपा आईटी सेल के राहुल कुमार, शुभम तिवारी, गोविंद कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, राजाराम कुशवाहा, मोहन शर्मा, स्टाफ नर्स पूनम यादव, स्टाफ नर्स दीपाली, रिंकू, सकीना, अंजली, अन्नु पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Related posts

ग्राम पंचायतों के शिकायती प्रकरणों में ढिलाई स्वीकार नहीं : डीएम ने नोडल अधिकारियों की ली क्लास, रिपोर्ट में इन बिंदुओं का जिक्र जरूरी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में लगी 3 दिवसीय प्रदर्शनी : डीएम और एसपी ने किया उद्घाटन, देखें यूपी का चहुंमुखी विकास

Swapnil Yadav

Deoria News : नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह का पैतृक गांव में हुआ जोरदार स्वागत, ग्रामीणों ने की थी पूरी तैयारी 

Sunil Kumar Rai

यूपी में 10 नए थाने खोलने की मंजूरी : देवरहा बाबा सहित इन चौकी पर होगी 17-17 पुलिसकर्मियों की तैनाती, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

यूपी के हर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी एयर इंडिया : गांव-गांव में 5G पहुंचाएगा रिलायंस, मुंबई में छाए सीएम योगी

Harindra Kumar Rai

मऊ में बोले मुख्यमंत्री : ‘माफियाओं को पाताल से भी निकालकर करेंगे कार्रवाई,’ जनता को सौंपी 161 करोड़ की परियोजनाएं

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!