खबरेंदेवरिया

रणविजय सिंह बघेल बने अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव : अमित सिंह बबलू और अमित सिंह सिट्टू को मिली ये जिम्मेदारी

Deoria News : अखिल क्षत्रिय महासभा ने रविवार को महारानी चंडिका क्षत्रिया छात्रावास देवरिया में महारानी चंडिका, श्री रामचंद्र एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह तथा संचालन रणविजय सिंह बघेल ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणबीर सिंह, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह ,सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, प्रदेश सचिव संजय सिंह, गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष जेपी सिंह रहे।

बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय महामंत्री रणवीर सिंह ने कहा कि आगामी 5 नवंबर को तथाकथित एक संस्था द्वारा जनपद देवरिया में कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसका नवीनीकरण अप्रैल 2012 में ही समाप्त हो गया है। इस अवैध संस्था के नाम पर अधिवेशन करना समाज को गुमराह करना है। समाज को इससे सावधान रहने की जरूरत है।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह ने कहा कि अखिल क्षत्रिय महासभा समाज के निचले स्तर पर जाकरके जोड़ने का काम करेगा। उनके बच्चों की पढ़ाई आर्थिक रूप से कमजोर बच्चियों की शादी में सहयोग तथा व्याप्त कुरीतियों तथा आपसी मनमुटाव को दूर करने का काम अखिल क्षत्रिय महासभा द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर लोगों को पदाधिकारी भी राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा मनोनीत किया गया।

इसमें रणविजय सिंह बघेल को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह मामा, जिला संयोजक बृजेश सिंह राजा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू और अमित सिंह बबलू, प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह और राजन राव, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग अमित सिंह सीटू, मानवीर सिंह, अतुल सिंह बघेल, धनवंत सिंह जिला अध्यक्ष, यूथ विंग अतुल सिंह बघेल, छोटू पाल, केपी सिंह, पंकज सिंह, वैभव शाही, अरुण सिंह, प्रभु दयाल सिंह, रोशन शाही, आकाश सिंह, रणजीत सिंह उर्फ अंगद सिंह, पंकज सिंह विजय प्रताप सिंह, डब्लू शाही दिनेश राव, जेपी सिंह, रंगबहादुर सिंह, नीरज शाही, पंकज सिंह, रणवीर सिंह बीरा, अतुल राव, पंकज सिंह, अमित सिंह, डॉक्टर निर्भय शाही, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ रोशन शाही आदि लोगों को प्रदेश से लेकर मंडल एवं जिला का पदाधिकारी घोषित किया गया।

Related posts

DEORIA : हर घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी टीमें, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

इंदुपुर से स्कूल चलो और संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ : जानें क्या बोले प्रतिनिधि-प्रशासन

Swapnil Yadav

DEORIA : बिना यूआईएन नंबर लाइसेंसी शस्त्र माना जाएगा अवैध, तुरंत स्थानीय थाने में जमा कराएं

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने खुदिया बुजुर्ग गांव के प्रधान के अधिकार छीने, सचिव को किया निलंबित, जांच में मिले भ्रष्टाचार पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : फसल नुकसान सर्वेक्षण में लापरवाही मिलने पर लेखपाल निलंबित, कमेटी करेगी क्षति का आकलन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के 193 केंद्रों पर चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा : डीएम ने लिया जायजा, जानें क्या कहा

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!